फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   No reply given in case of embezzlement, then notices will be sent

गबन के मामले में नहीं दिया जवाब, फिर भेजे जाएंगे नोटिस

Fri, 29 Jul 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
No reply given in case of embezzlement, then notices will be sent
सहारनपुर। पंचायत चुनाव के दौरान गंगोह ब्लॉक के 98 ग्रामों में प्रशासकों द्वारा नियुक्ति के दौरान आठ करोड़ रुपये के गबन के मामले में 14 अधिकारियों ने नोटिस का जवाब नहीं दिया। अब दोबारा जिला पंचायत राज विभाग की ओर से इनको नोटिस जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

पिछले साल ग्राम पंचायतों में प्रधानों का कार्यकाल खत्म हो गया था। पंचायतों पर प्रशासक के तौर पर सहायक विकास अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारी तैनात किए गए थे। गंगोह निवासी अनुज चौधरी ने मंडलायुक्त को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि इन प्रशासकों ने विकास कार्य के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च कर दिए, जबकि कहीं पर कोई काम नहीं हुआ है।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने संयुक्त विकास आयुक्त सुरेंद्र राम की अध्यक्षता में अपर निदेशक कोषागार, जिला कृषि रक्षा अधिकारी और लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता की कमेटी गठित कर जांच के निर्देश दिए थे। कमेटी ने विकास कार्यों से संबंधित इन अधिकारियों से अभिलेख मंगवाए, लेकिन इन्होंने दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए। इतना ही नहीं, ये अधिकारी कमेटी के समक्ष अपना पक्ष रखने के लिए उपस्थित भी नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेटी ने जांच रिपोर्ट मंडलायुक्त लोकेश एम को सौंपी, जिसमें कमेटी ने इन अफसरों की आठ करोड़ के गबन में संलिप्तता बनाते हुए इनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की संस्तुति की है। मंडलायुक्त ने मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार को इनके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
सीडीओ और डीपीआरओ ने गबन में फंसे अधिकारियों को नोटिस भेजे थे। दो सप्ताह बीतने के बाद भी इन अधिकारियों द्वारा नोटिस का जवाब नहीं दिया। इसको लेकर शासन को भी अवगत कराया गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक शर्मा ने बताया कि इन अधिकारियों को दोबारा नोटिस भेजे जाएंगे।

इन पर आरोप
एडीओ प्रमोद कुमार, बीडीओ नीटू कुमार, अमित कुमार, आकाश तोमर, विवेक कुमार, अंकित तोमर, जितेंद्र कुमार, विकास त्यागी, जय प्रकाश वर्मा, किरतपाल, प्रदीप कुमार, दीपक पुंडीर, रविंद्र कश्यप, योगेंद्र कुमार पर गबन का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed