फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   No one should be missed during vaccination: DM

टीकाकरण के दौरान कोई भी छूटने न पाए : डीएम

Fri, 17 Dec 2021 10:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
No one should be missed during vaccination: DM
जनमंच में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे डीएम अखिलेश सिंह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। डीएम अखिलेश सिंह ने पार्षदों से अपील की कि वे अपने-अपने वार्डों में कोरोना से बचाव के लिए 18 वर्ष से अधिक आयु के प्रत्येक व्यक्ति का टीकाकरण कराएं। वह जनमंच प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे।
उन्होंने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर ने दस्तक दे दी है। कई मरीज अभी तक मिल चुके हैं। ऐसे में हम सभी को सतर्क हो जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति संक्रमित होता है तो वह सभी के लिए खतरा है। ऐसे में सामूहिक जिम्मेदारी बनती है कि कोई भी व्यक्ति टीकाकरण से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि पार्षद इसमें अहम योगदान दे सकते हैं। अभी तक जो पार्षद सामने नहीं आए हैं उन्हें खुद आगे आकर अपने क्षेत्र के लोगों का टीकाकरण कराना होगा। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि टीकाकरण के लिए दर्जनों टीमें शहर में लगी हैं। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी डॉ. अर्चना द्विवेदी, उपसभापति भूरा सिंह प्रजापति, मुकेश गक्कड़, नरेश सिंह रावत, गोपाल दास, रेखा रोहिला, नंदकिशोर, आशुतोष सहगल, यशपाल पुंडीर, सुनील शर्मा, प्रदीप उपाध्याय, रमन चौधरी, पार्षद प्रतिनिधि दिग्विजय चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कर्नल की मौजूदगी में टीकाकरण
नगर आयुक्त निर्देश पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी व प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल बीएस नेगी के नेतृत्व में वार्ड 49 के पार्षद प्रतिनिधि सईद सिद्दीकी की मौजूदगी में मोहल्ला चौक फ़रोशन में टीकाकरण हुआ। पार्षद प्रतिनिधि के सहयोग से लोगों को घरों से बुलाकर लाया गया। 800 से अधिक लोगों ने टीका लगवाया। टीकाकरण में पूजा सिंह, सुलेंधी, सुमन, जूली, पिंकलेश, आजाद सिंह आदि का सहयोग रहा। इस मौके पर प्रवर्तन दल से नरेश चंद, हेमराज, प्यार सिंह, विक्रम, जगपाल, प्रदीप, प्रवीण, रणदीप, नवाबुद्दीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

400 से अधिक लोगों ने लगवाया टीका
शहर के गणपत सराय नीमतला और सराय हिसामुद्दीन में पार्षद मंसूर बदर के प्रयास से टीकाकरण हुआ। दोनों जगह पर 400 से अधिक महिलाओं और पुरुषों से पहुंचकर टीका लगवाया। पार्षद मंसूर बदर ने 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके सभी महिला और पुरुषों से कोविड वैक्सीन लगवाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए टीका बेहद जरूरी है। इस मौके पर सफाई निरीक्षक आनंद कुमार, बहार जुबैरी, हाजी यूसुफ, नैयर जुबैरी, सुहेल अंसारी, सफाई नायक अब्दुल गफार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed