फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   No need to wander outside to find God: Gurinder

परमात्मा को पाने के लिए बाहर भटकने की जरूरत नहीं: गुरिंदर

Fri, 17 Mar 2023 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 17 Mar 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
No need to wander outside to find God: Gurinder
सहारनपुर के पिलखनी स्थित राधा स्वामी सत्संग ब्यास में सत्संग के बाद लंगर को जाती भीड़
सरसावा (सहारनपुर)। राधा स्वामी ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लो ने कहा कि परमात्मा को पाने के लिए बाहर भटकने की जरूरत नहीं है, बल्कि वो हमारे अंदर हैं। मन को भक्ति में लगाएं तो परमात्मा की प्राप्ति होगी। यदि मन काबू में है तो वह मित्र का काम करता है और काबू में नहीं है तो वह दुश्मन है। जैसे बर्तन में मैल लग जाने से गंदा हो जाता है, उसी प्रकार यदि हम मन के मैल को साफ नही करेंगे, तो वह भी गंदा हो जाएगा।
विज्ञापन

पिलखनी स्थित मेजर सेंटर के सत्संग भवन में बृहस्पतिवार को डेरा प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लो ने प्रवचनों से संगत को निहाल किया। उन्होंने कहा कि मन को साफ करने का सबसे अच्छा उपाय है, उस मालिक की बंदगी करना। मन की चाहत तो हिमालय की पहाड़ियों से भी ऊंची है, जब हम मालिक की भक्ति करेंगे और शब्द से जुड़ेंगे, तब हमारा मन स्वयं काबू में हो जाएगा। उन्होंने कहा कि मनुष्य का विवेक ही है, जो हमें दूसरे जीवों से अलग करता है। परमपिता परमात्मा ने हमें इन्सान बनाकर प्रभु से जुड़ने का एक मौका दिया है, लेकिन मनुष्य प्रभु को भूलकर भौतिक सुखों में खो गया है।
विज्ञापन

सत्संग में पश्चिमी यूपी, उत्तराखंड़, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, हिमाचल सहित अनेक राज्यों से करीब चार लाख अनुयायियों ने भाग लिया। शाम के समय भी बाबा गुरिंदर सिंह ने संगत को दर्शन दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ने की मुलाकात, लिया आशीर्वाद

पिलखनी सत्संग भवन में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी पहुंचे, जिन्होंने बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लो से आशीर्वाद लिया। करीब 45 मिनट उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य डेरा प्रमुख के बाबाजी के साथ रहे। इस दौरान बाबाजी ने कहाकि कर्म ही महान है, इसलिए अच्छे कर्म करते जाओं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed