{"_id":"5f7f5d888ebc3e9bc202c047","slug":"no-child-of-other-school-will-be-admitted-without-tc-saharanpur-news-mrt5051926133","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीटी के बगैर दूसरे विद्यालय के बच्चे का नहीं लेंगे दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीटी के बगैर दूसरे विद्यालय के बच्चे का नहीं लेंगे दाखिला
विज्ञापन
सहारनपुर। सहोदय स्कूल समिति की कार्यकारिणी ने बैठक कर निर्णय लिया कि दूसरे विद्यालय से आने वाले किसी भी विद्यार्थी का दाखिला टीसी और पूर्व स्कूल में शुल्क अदा किए बगैर नहीं लिया जाएगा।
बृहस्पतिवार को लॉर्ड महावीरा एकेडमी के सभागार में सहोदय कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें कहा सीबीएसई दिल्ली से संबद्ध विद्यालयों को बोर्ड ने निर्देश दिए कक्षा एक से 12 तक अध्ययनरत छात्र छात्राओं का कक्षावार विवरण निश्चित अवधि में भेजा जाए, मगर अप्रैल से अब तक कुछ अभिभावकों ने अपने बच्चों के विद्यालय को यह सुनिश्चित नहीं किया है कि उनके बच्चे विद्यालय के नियमित छात्र हैं या नहीं। इस कारण यह सूचना बोर्ड को भेजने में दिक्कत हो रही है। यह भी कहा कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा अभिभावकों को विद्यालय की फीस जमा कराने में गुमराह किया जा रहा है, जो कि गलत है।
कार्यकारिणी ने सहमति बनाई कि किसी दूसरे विद्यालय से आने वाले बच्चे का दाखिला तभी लिया जाएगा, जब उनके पास टीसी होगी और पूर्व के विद्यालय में शुल्क जमा करा दिया है। वहीं, अधिकतर विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने विद्यालयों को 15 अक्तूबर से फिर से खोलने के संबंध में शासन द्वारा गाइड लाइन को लेकर विचार किया और कहा कि शासन की गाइड लाइन के अनुसार ही विद्यालय खोले जाएंगे। मीटिंग में समिति के अध्यक्ष डॉ. दिव्य जैन, सचिव सुरेखा सिंह, कोषाध्यक्ष डॉ. संजीव जैन, संयुक्त सचिव एमके शर्मा, प्रिया जैन और अनुज कुमार सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
16 अक्तूबर को होगी मौखिक परीक्षा
सहारनपुर। महाराज सिंह कॉलेज के प्राचार्य ने बताया एमए हिंदी द्वितीय वर्ष (व्यक्तिगत) के सभी छात्र छात्राओं की द्वितीय वर्ष की मौखिक परीक्षा (825) 16 अक्तूबर को प्रात: साढ़े नौ बजे से कॉलेज में होगी। उन्होंने बताया महाराज सिंह कॉलेज परीक्षा केंद्र कॉलेज में कोड संख्या 035, 079, 080, 083, 099, 1022, 117, 124, 129, 142, 161, 165, 169 और 176 की मौखिक परीक्षाएं होंगी। मौखिक परीक्षा के समय सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाएगा। केवल परीक्षार्थियों को ही मौखिक परीक्षा के समय मास्क एवं सैनिटाइजर के साथ कॉलेज में आने की अनुमति है। उनके साथ कोई अभिभावक नहीं आएंगे। मौखिक परीक्षा के लिए 2019-20 का प्रवेशपत्र तथा पूर्व कक्षा की अंक तालिका लानी अनिवार्य है।