फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Nine trains were cancelled, passengers remained upset

नौ ट्रेनें रहीं रद्द, यात्री रहे परेशान

Tue, 21 Jun 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Nine trains were cancelled, passengers remained upset
सहारनपुर के रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। सेना भर्ती की अग्निपथ योजना के विरोध में प्रदेश और देश के विभिन्न स्थानों पर हो रहे आंदोलन से ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो रहा है। बिहार से होकर आने वाली ट्रेन सबसे अधिक प्रभावित हुई हैं। सोमवार को सहारनपुर से चलने वाली और यहां से होकर पंजाब व जम्मू जाने वाली नौ ट्रेनें रद्द रहीं। रद्द होने वाली ट्रेनों में कई पैसेंजर ट्रेन भी शामिल हैं। ट्रेनों के अचानक रद्द किए जाने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इनके अलावा कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से कई घंटे देरी से चल रही हैं।
विज्ञापन

रेलवे ने सोमवार को अचानक कई ट्रेनों को रद्द कर दिया। सहारनपुर से सुबह दिल्ली जाने वाली तीन में से दो पैसेंजर रद्द रहीं। पुरानी दिल्ली से वाया शामली होकर सहारनपुर आने और यहां से फिर दिल्ली जाने वाली पैसेंजर भी नहीं चली। कोलकाता से अमृतसर जाने वाली अकाल तख्त एक्सप्रेस भी पटरी पर नहीं दौड़ी। पाटलिपुत्र जंक्शन से चंडीगढ़ तक चलने वाली पाटलिपुत्र एक्सप्रेस, जयनगर से चल कर अमृतसर जाने वाली सरयू यमुना एक्सप्रेस, चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस भी रद्द रही। पुरानी दिल्ली से चल कर सहारनपुर आने वाली सहारनपुर एक्सप्रेस और मेमू भी नहीं चली। इन ट्रेनों के नहीं चलने से यात्री परेशान रहे। सुबह दिल्ली जाने वाले यात्रियों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। मेरठ जाने वाले विनय वर्मा, नीरज जैन ने बताया कि सुबह पैसेंजर ट्रेन नहीं चलने से तीन घंटे बाद अंबाला- दिल्ली इंटरसिटी से जाना पड़ा। उधर, हावड़ा से चल कर जम्मूतवी जाने वाली जम्मूतवी एक्सप्रेस तीन घंटे 20 मिनट देरी से चली। हावड़ा से अमृतसर जाने वाली ट्रेन भी एक घंटे देरी से यहां पहुंची। स्टेशन अधीक्षक एके त्यागी ने बताया कि अग्निपथ योजना के विरोध में चल रहे आंदोलन के कारण ट्रेन रद्द की जा रही है।
विज्ञापन

आज हिमगिरी और जनसाधारण एक्सप्रेस रद्द रहेगी
सहारनपुर। रेलवे अधिकारियों के अनुसार मंगलवार को जम्मूतवी से हावड़ा के बीच चलने वाली हिमगिरी एक्सप्रेस और अमृतसर से सहरसा जाने वाली जन साधारण एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिनों में 316 यात्रियों के टिकट कैंसिल कराए
सहारनपुर। ट्रेनों के रद्द होने के कारण जहां यात्रियों को परेशानी हो रही है, वहीं रेलवे विभाग को भी राजस्व की हानि हो रही है। यात्री अपने टिकट कैंसिल कराने को मजबूर हैं। सहारनपुर स्टेशन के मुख्य वाणिज्य निरीक्षक प्रदीप गिल्होत्रा ने बताया कि बीते दो दिनों में सहारनपुर स्टेशन से 316 यात्रियों के टिकट कैंसिल हुए हैं। जिसमें रेलवे ने एक लाख से अधिक रुपये रिफंड किए हैं।

ये ट्रेन रही रद्द- गाड़ी संख्या 04600 सहारनपुर-नई दिल्ली इंटरसिटी स्पेशल एक्सप्रेस, 04404 सहारनपुर-दिल्ली मेमू स्पेशल, 04460 सहारनपुर-नई दिल्ली मेमू पैसेंजर, 04401 दिल्ली-सहारनपुर डीएमयू, 04402 सहारनपुर-दिल्ली, 12317 सियालदाह-अमृतसर अकालतख्त एक्सप्रेस, 22355 पाटलिपुत्र-चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 15903 डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, 04403 दिल्ली-सहारनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed