फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Nikah was done by making a fake birth certificate, victim is wandering for action

Saharanpur News: फर्जी जन्म प्रमाणपत्र बना किया निकाह, कार्रवाई को भटक रहा पीड़ित

Wed, 27 Aug 2025 01:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Nikah was done by making a fake birth certificate, victim is wandering for action
-जन सेवा केंद्र संचालक पर फर्जी कागजात बनाने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
छुटमलपुर। फर्जी जन्म प्रमाणपत्र, आधार कार्ड और पैन कार्ड बना कर किशोरी को युवती दिखा निकाह कर लिया गया। पीड़ित पिता ने पैरवी कर हाई स्कूल की मार्कशीट के आधार पर निकाह निरस्त करा दिया लेकिन आरोपियों पर अभी तक कार्रवाई नहीं हो रही।

पीड़ित पिता फर्जी प्रमाण पत्र बनाने वाले जन सेवा केंद्र संचालक, आरोपी युवक और एक अन्य के खिलाफ कार्रवाई के लिए भटक रहा है। फतेहपुर थाने के एक गांव निवासी पीड़ित पिता ने बताया कि 29 दिसंबर 2023 को उसकी बेटी को गांव मांझीपुर निवासी युवक बहला फुसला कर ले गया था। उस वक्त बेटी की उम्र केवल 16 साल थी। पुलिस ने 13 जनवरी को बरामद कर लिया था। आरोपी को जेल भेज दिया गया था। आरोप है कि इस दौरान युवक ने उसकी बेटी को बालिग दर्शाने वाला फर्जी जन्म प्रमाणपत्र, पैन कार्ड और आधार कार्ड बनवा लिया था। इन्ही कागजों के आधार पर गाजियाबाद में निकाह कर लिया गया था।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि उसने भागदौड़ कर असली कागज संबंधित विवाह पंजीकरण अधिकारी को दिखाए तो उन्होंने निकाह निरस्त कर दिया। पीड़ित का कहना है कि अभी तक फर्जी कागजात बनाने वाले जन सेवा केंद्र संचालक और उसके साथियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस प्रकरण में एसएसपी ने थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed