फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   New year celebration faded, 30 crore business affected

फीका हुआ नए साल का जश्न, 30 करोड़ का कारोबार प्रभावित

Wed, 29 Dec 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
New year celebration faded, 30 crore business affected
सहारनपुर। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर को देखते हुए लगाए रात्रि कर्फ्यू की वजह से नए साल का जश्न फीका हो गया है। इससे होटल, रेस्टोरेंट, कैटरिंग, फूलों और डीजे के कारोबार को झटका लगा है। जनपद में व्यापारियों को 30 करोड़ से अधिक का कारोबार होने की उम्मीद थी, लेकिन अब एडवांस बुकिंग कैंसिल कराई जा रही है।
विज्ञापन

नव वर्ष के स्वागत को लेकर लोगों में उत्साह है, लेकिन रात्रि कर्फ्यू की वजह से लोग रेस्टोरेंट व होटलों में कार्यक्रम आयोजित नहीं कर पाएंगे। महानगर के प्रमुख आठ होटलों में 20 और 50 रेस्टोरेंट में 100 से अधिक बुकिंग कैंसिल हुई है। इसी तरह जिले भर में नागरिक कार्यक्रम रद्द करा रहे हैं। इससे जहां नए साल का जश्न फीका रहेगा, वहीं कारोबार पूरी तरह प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन

---------------
नव वर्ष से थी काफी आस, मिलनी चाहिए छूट
कोर्ट रोड स्थित रेस्टोरेंट संचालक राजीव कुमार गुप्ता व दीपांशु गुप्ता ने बताया कि नव वर्ष पर कारोबार अच्छा होने की उम्मीद थी, लेकिन रात्रि की कर्फ्यू के कारण लोग कार्यक्रमों की एडवांस बुकिंग रद्द करा रहे हैं। उन्होंने मांग की कि नववर्ष के लिए रात्रि कर्फ्यू में छूट मिले, ताकि लंबे समय से कारोबार में नुकसान झेल रहे व्यापारियों को राहत मिल सके। वहीं, जीपीओ रोड स्थित होटल के स्वामी सरदार चिरांग सिंह का कहना है होटल कारोबार को बड़ा झटका लगा है। लोग कार्यक्रम कैंसिल करा रहे हैं। कोर्ट रोड के रेस्टोरेंट संचालक व अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष सरदार गुरमेहर सिंह का कहना है कि एक अनुमान के मुताबिक जिले भर में होटल, रेस्टोरेंट, डीजे, फूलों की सजावट और कैटरीन का 30 करोड़ का कारोबार होने की उम्मीद थी, लेकिन रात्रि कर्फ्यू की वजह कारोबार को झटका लगा है। लोग बुकिंग रद्द करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
बीते वर्ष हुआ था अच्छा कारोबार
व्यापारी नेता गौरव गाबा और शेखर कर्णवाल का कहना है कि बीते वर्ष कोरोना कर्फ्यू न होने की वजह से जिले भर में नव वर्ष पर कारोबार अच्छा रहा था। लोगों ने नए साल का जश्न मनाया था, लेकिन इस बार व्यापारियों को नुकसान का सामना करना पड़ेेगा। बीते वर्ष करीब 20 करोड़ का कारोबार हुआ था। इस बार पिछले वर्ष से ज्यादा व्यापार होने की उम्मीद थी।

-----------
स्थगित करना पड़ा कार्यक्रम
- शहीद गंज में भारत बुक डिपो के स्वामी विनय जिंदल कहते है कि कोरोना कम होने पर गत वर्ष न्यू ईयर सेलिब्रेट किया था। इस बार भी नए साल पर दोस्तों के दस परिवारों ने एक साथ पार्टी करने का कार्यक्रम बनाया था, मगर रात्रि दस बजे से कोरोना कर्फ्यू लागू होने से कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा है। अब घर पर ही नया साल मनाया जाएगा।
---------------------
कारोबारियों को थीं उम्मीदें
-- होटल के 12 करोड़ के कारोबार की थी उम्मीद
-- रेस्टोरेंट के आठ करोड़ के व्यापार की थी आस
-- कैटरिंग के सात करोड़ का कारोबार की थी उम्मीद
-- डीजे व फूलों के तीन करोड़ के कारोबार की थी संभावना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed