फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   New township: Talks held with farmers to reach consensus

नई टाउनशिप : किसानों से सहमति बनाने के लिए की वार्ता

Tue, 11 Mar 2025 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 11 Mar 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
New township: Talks held with farmers to reach consensus
सहारनपुर। दिल्ली रोड पर नई टाउनशिप के लिए भूमि अधिग्रहण के संबंध में विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष संतोष कुमार राय और ग्राम चुन्हैटी गाडा एवं बहलोलपुर के किसानों के बीच वार्ता हुई। किसानों को बताया गया कि अधिग्रहित भूमि के सर्किल रेट का चार गुणा मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन

सहारनपुर विकास प्राधिकरण द्वारा मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण/नए शहर प्रोत्साहन योजना के तहत मिनी बाईपास पर टाउनशिप को विकसित करने की कवायद चल रही है। इस टाउनशिप के लिए तीन गांवों की 52.20 हेक्टेयर भूमि को चिह्नित किया गया है। कई किसानों ने इसको लेकर आपत्ति की है। इसके बाद से विकास प्राधिकरण किसानों के संशय को दूर कर उनके साथ भूमि खरीदने के लिए सहमति बनाने में जुटा है।
विज्ञापन

सोमवार को प्राधिकरण सभागार में उपाध्यक्ष ने ग्राम चुन्हैटी गाडा एवं बहलोलपुर के किसानों के साथ वार्ता की। उपाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि परियोजना के लिए होने वाली अधिग्रहित भूमि के सर्किल रेट चार गुणा मुआवजा दिया जाएगा। इस पर किसानों ने सहमति व्यक्त करते हुए सहयोग करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed