फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   New revelation in Uma murder case Girlfriend was insisting on marriage Bilal killed her and took away her head

उमा हत्याकांड: प्रेमिका कर रही थी एक ही जिद... बिलाल कत्ल कर काट ले गया सिर, करीब 80KM दूर जाकर किया ये काम

Mon, 15 Dec 2025 12:52 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर/यमुनानगर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर/यमुनानगर Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 15 Dec 2025 12:52 PM IST
सार

सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस हथिनीकुंड तक पहुंची। वहां से कुछ मोबाइल नंबर ट्रेस किए गए, जो उस क्षेत्र में सक्रिय थे। इन नंबरों की तलाश करते हुए पुलिस शनिवार को नकुड़ थाना क्षेत्र के टिडोली गांव पहुंची, जहाँ से मुख्य आरोपी बिलाल को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
New revelation in Uma murder case Girlfriend was insisting on marriage Bilal killed her and took away her head
उमा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रेम प्रसंग में एक हैवानियत भरी वारदात सामने आई है, जहां एक टैक्सी चालक ने अपनी प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना यूपी के सहारनपुर (यूपी) के नकुड़ थाना क्षेत्र के टिडोली गांव की है, जहां प्रेमी बिलाल ने देहात कोतवाली की गंगोत्री कॉलोनी निवासी अपनी प्रेमिका उमा (30) की गर्दन काटकर हत्या कर दी। चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी हत्या के बाद प्रेमिका का सिर काटकर अपने साथ ले गया था। यह जघन्य हत्याकांड पिछले सप्ताह 6 दिसंबर को यमुनानगर (हरियाणा) के कलेसर जंगल के पास अंजाम दिया गया था, जिसका खुलासा यमुनानगर पुलिस ने रविवार को किया।

विज्ञापन

यह है मामला
नकुड़ थाना क्षेत्र के टिडोली गांव के रहने वाले टैक्सी ड्राइवर प्रेमी बिलाल ने देहात कोतवाली की गंगोत्री कॉलोनी निवासी प्रेमिका उमा (30) की गर्दन काटकर हत्या कर दी। आरोपी सिर काट कर ले गया था। हत्याकांड को पिछले सप्ताह 6 दिसंबर को यमुनानगर के कलेसर जंगल के पास अंजाम दिया गया, जिसका खुलासा यमुनानगर पुलिस ने रविवार को किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को आरोपी की बरात जानी थी। प्रेमिका उससे शादी करना चाहती थी। इस वजह से आरोपी ने अपनी शादी से एक सप्ताह पहले प्रेमिका की हत्या कर दी थी। पूछताछ में बताया कि उसने रात के अंधेरे में सिर जंगल में फेंक दिया था, जिसे पुलिस ने लाल ढांग क्षेत्र से आरोनी की निशानदेही से बरामद कर लिया है।

विज्ञापन

यमुनानगर एसपी कमलदीप ने बताया कि 7 दिसंबर को प्रतापनगर क्षेत्र में एक गांव बहादुरपुर के पॉपुलर की नर्सरी में महिला का सिर कटा हुआ शव मिला था। उसके शरीर पर कपड़े भी नहीं थे। तभी से इस मामले की छानबीन की जा रही है। इस दौरान पता चला कि सहारनपुर नंबर की एक कार घटनास्थल के आसपास देखी गई है।

सीसीटीवी के आधार पर पुलिस हथिनीकुंड तक पहुंची। वहां से कुछ मोबाइल नंबर ट्रेस किए गए, जो उस क्षेत्र में सक्रिय थे। तलाश करते हुए शनिवार को पुलिस नकुड़ थाना क्षेत्र के टिडोली गांव पहुंची। वहां से आरोपी बिलाल को पकड़ लिया गया।

दो साल पहले पति से विवाद के चलते रह रही थी अकेली
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बताया कि शव उसकी प्रेमिका उमा का था। वह पहले से शादीशुदा थी। दो साल पहले पति और 10 साल के बेटे के साथ रमजानपुरा में रहती थी। पति से विवाद के चलते वह गंगोत्री कॉलोनी में अकेली रहती थी। बेटा अपने पिता के साथ रहता था, जो कभी-कभार मिलने आता था। आरोपी बिलाल टैक्सी ड्राइवर है। करीब दो साल पहले वह दोनों संपर्क में आए। 

उमा का खर्च भी बिलाल उठाता था
दोनों लिव इन रिलेशन में भी रहे। उमा का खर्च भी बिलाल ही उठाता था। पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने इस बारे में अपने घर पर कोई जानकारी नहीं दी थी। अब उमा उस पर शादी का दबाव बना रही थी, जबकि बिलाल की शादी उसके परिजनों ने तय कर रखी थी। 14 दिसंबर को उसकी बरात जानी थी।

महिला का सिर व कपड़े बरामद
महिला के सिर को हिमाचल व हरियाणा की सीमा पर लालढांग के पास बरामद कर लिया गया है। हत्या के बाद बिलाल ने सिर को पॉलीथिन में डालकर फेंका था। सिर बरामद करने के बाद पुलिस बिलाल को लेकर कलेसर जंगल के लाल ढांग क्षेत्र पहुंची। वहां उसके कपड़े व शाल बरामद की। जिस हथियार से उमा का सिर काटा था, वह बरामद करना बाकी है।

दो दिन पहले ही हुआ अंतिम संस्कार
छह दिन तक उमा के शव की शिनाख्त नहीं होने पर शुक्रवार को उसके सेवा समिति के माध्यम से उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया था।

पड़ोसियों ने बताया तो बिलाल तक पहुंची पुलिस
पड़ोसियों ने बताया कि छह दिसंबर को बिलाल कार लेकर आया था। उस समय उमा खुश थी। उमा ने दूसरे किराएदारों को बताया था कि बिलाल उससे शादी करेगा और वह बिलाल के साथ जा रही है। इसके बाद से वह नहीं लौटी।

शनिवार को यमुनानगर पुलिस कॉलोनी में पहुंची और मकान मालिक बबीता से पूरी जानकारी ली। घटनास्थल के आसपास देखी गई सहारनपुर नंबर की एक कार को ट्रेस करके पुलिस ने कड़ियां जोड़ीं और बिलाल तक पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed