फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   New dispute started in Municipal Corporation, another councilor opened front

नगर निगम में नया विवाद शुरू, एक अन्य पार्षद ने खोला मोर्चा

Fri, 18 Jun 2021 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
New dispute started in Municipal Corporation, another councilor opened front
सहारनपुर। नगर निगम में अब नया विवाद खड़ा हो गया है। अब वार्ड 47 के पार्षद अभिषेक उर्फ टिंकू अरोड़ा ने नगरायुक्त पर उनके साथ अपमानजनक भाषा का प्रयोग करने तथा उनके वार्ड में चल रहे विकास कार्यों पर रोक लगाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में अभिषेक ने मंडलायुक्त से शिकायत की है।
विज्ञापन

टिंकू अरोड़ा का आरोप है कि बीते कुछ समय से नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह का व्यवहार पार्षदों के साथ अच्छा नहीं रहा है। मंडलायुक्त को दिए ज्ञापन में पार्षद ने कहा है कि दो दिन पहले वह अपने क्षेत्र की कुछ समस्याओं को लेकर नगरायुक्त कार्यालय पहुंचे थे। आरोप है कि नगरायुक्त ने उनकी बात सुने बिना ही उनके साथ गलत व्यवहार करते हुए उन्हें यह कहना शुरू कर दिया कि तुम्हारा अब कोई कार्य नहीं होगा। क्योंकि तुम निगम कर्मचारियों की शिकायत करते हो। पार्षद का आरोप है कि उसके वार्ड 47 में चल रहे विकास कार्य बंद करा दिए गए हैं। टिंकू की मांग है कि मामले का संज्ञान लेते हुए नगरायुक्त को जनप्रतिनिधियों के साथ सही व्यवहार करने तथा समन्वय बनाकर शहर का विकास कराने के निर्देश दिए जाएं।
विज्ञापन

सभी पार्षद सम्मानित व्यक्ति हैं। पार्षद अभिषेक का यह आरोप कि विपक्ष के पार्षदों और उनके साथ गलत व्यवहार किया जाता है बेबुनियाद हैं। मेरी कभी भी यह मंशा नहीं रही है कि किसी को अपमानित किया जाए। रही बात विकास कार्य रुकवाने की तो यह बहुत घटिया आरोप है। प्रत्येक वार्ड में विकास हो ऐसी मेरी कोशिश रही है और प्रत्येक वार्ड में काम हो भी रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञानेंद्र सिंह, नगरायुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed