फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   New brides are liking HD and camera friendly makeup

Saharanpur News: नई नवेली दुल्हनों को रास आ रहा एचडी और कैमरा फ्रेंडली मेकअप

Sat, 22 Nov 2025 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 22 Nov 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
New brides are liking HD and camera friendly makeup
दुल्हन का मेकअप करती आर्टिस्ट अर्शी रहेजा स्रोत- स्वयं
सहारनपुर। शादी का सीजन शुरू हो चुका है। इसके चलते लोगों ने एडवांस में कैटरर्स से लेकर डीजे, फोटो शूट, होटल और ब्यूटी पार्लर बुक कराए हैं। दुल्हन भी अपने इस खास दिन पर परफेक्ट लुक पाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं। दुल्हनों को इस बार एचडी और कैमरा फ्रेंडली मेकअप पसंद आ रहा है।
विज्ञापन

शादी का सीजन शुरू होने से महीनों पहले ही लोगों ने बुकिंग ब्यूटी सलून पर करा ली थी। ब्यूटी पार्लर में दुल्हनों के लिए खास ब्राइडल मेकअप पैकेज तैयार किए हैं। इनकी कीमत दस हजार रुपये से शुरू होकर 40 हजार रुपये तक है। पार्लरों में एचडी मेकअप, एयर ब्रश, मैट, ग्लॉसी, पार्टी मेकअप, नेल आर्ट, हेयर स्पा, आईशैडो पैलेट, आई लाइनर, मस्कारा और स्किन ट्रीटमेंट खास पसंद किया जा रहा हैं।
विज्ञापन

----
- राशि शर्मा ने बताया कि दुल्हनों की मांग के अनुसार पैकेज तैयार किए गए हैं, जिनमें प्री-ब्राइडल सर्विस, मेकअप, हेयर स्टाइलिंग, फाउंडेशन, मेकअप और आउटडोर शूट मेकअप शामिल हैं। दिसंबर में होने वाली शादियों के लिए बुकिंग तेजी से हो रही है। दुल्हनें अब नैचुरल और एलिगेंट लुक चाहती हैं। इस बार शादी के सीजन में काफी अच्छा काम चलने की आस है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अर्शी रहेजा ने बताया कि सोशल मीडिया के दौर में पारंपरिक मेकअप की जगह ब्राइडल मेकअप का चलन बढ़ा है। एचडी मेकअप कैमरा फ्रेंडली होता है, जो लाइटिंग में चेहरे को नैचुरल ग्लो देता है। एयर ब्रश मेकअप लंबे समय तक टिकाऊ रहता है। इस वजह से इसकी मांग ज्यादा रहती है। इसके अलावा दुल्हन एडवांस हेयर कट की मांग खूब करती हैं। दुल्हन फोटो शूट और हल्दी व मेहंदी के लिए भी अलग-अलग लुक चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed