फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Negligence in the construction work of Smart Road will not be tolerated: CEO

बर्दाश्त नहीं होगी स्मार्ट रोड के निर्माण कार्य में लापरवाही : सीईओ

Sun, 04 Sep 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Negligence in the construction work of Smart Road will not be tolerated: CEO
नगरायुक्त गजल भारद्वाज, एसपी सिटी के साथ स्मार्ट सिटी रोड के निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी सहारनपुर की सीईओ/नगरायुक्त गजल भारद्वाज ने शनिवार को घंटाघर से कल्पना सिनेमा तक निर्माणाधीन स्मार्ट रोड का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य की गति धीमी होने पर कार्यदाई संस्था के अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त की। कार्य में गुणवत्ता के साथ गति लाने के निर्देश दिए। समय से और गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं होने पर कार्यदाई संस्था के विरुद्ध कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

सीईओ ने कहा कि यदि समयानुसार कार्य पूर्ण नही होगा तो संबधित कार्यदाई संस्था के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उनके बिलों में कटौती की जाएगी। उन्होंने जल निगम तथा आरसीसी डेवलपर्स के अधिकारियों व प्रोजेक्ट मैनेजरों से कार्य में देरी का कारण पूछा। मेनहोल और पाइपलाइन का कार्य अधर में लटका होने के कारण स्मार्ट रोड में देरी होने पर उन्होंने कार्यदाई संस्थाओं पर एक दूसरे को दोष देने के लिए उन्होंने दोनों अधिकारियों को फटकारा। मौके पर मौजूद कार्यदाई संस्था के अधिकारियों ने उन्हें बताया कि घंटाघर से एलआईसी कार्यालय तक, कुतुबशेर चौराहे से कल्पना सिनेमा तिराहे तक, कुतुबशेर चौराहे से गुरुद्वारा रोड की ओर स्थित मार्ग के मैनहोल तथा मंडी समिति रोड स्थित मैनहोल में पाइपलाइन जोड़ने का कार्य जल निगम को पूरा करना है। इसके बाद ही स्मार्ट रोड का कार्य शुरू किया जा सकेगा। नगरायुक्त ने दोनों कार्यदाई संस्थाओं को एक-एक सप्ताह का समय देते हुए एक माह में पूरे मैनहोल और पाइपलाइन जोड़ने का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने डीजीएम दिनेश कुमार को निर्देश दिए कि वह कार्यदाई संस्थाओं के अधिकारियों से समन्वय बनाते हुए एक माह में होने वाले प्रत्येक सप्ताह की कार्ययोजना बनाकर प्रस्तुत करें। चेतावनी दी कि यदि समयानुसार कार्य पूर्ण नहीं होगा तो संबंधित कार्यदाई संस्था के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उनके बिलों में कटौती की जाएगी। उन्होंने कहा कि जल निगम प्रत्येक सप्ताह कार्य पूरा कर स्मार्ट सिटी को मार्ग निर्माण के लिए अनापत्ति उपलब्ध कराए। उन्होंने स्मार्ट रोड निर्माण का कार्य ठेकेदार द्वारा लगभग 250-250 मीटर के टुकड़ों में कार्य शुरू करने के निर्देश दिए जिससे कि यातायात डायवर्जन में कोई कठिनाई न हो। निरीक्षण के दौरान एसपी सिटी राजेश कुमार, स्मार्ट सिटी के डीजीएम दिनेश कुमार, अधिशासी अभियंता अमरेंद्र गौतम आदि मौजूद रहे। र
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed