फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   NCC makes national devotees: mayor

एनसीसी से होता है राष्ट्रभक्तों का निर्माण: महापौर

Fri, 12 Mar 2021 11:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
NCC makes national devotees: mayor
स्वतंत्रता दिवस की 75 वी वर्षगांठ पर गांधी पार्क में शपथ ग्रहण करते मेरठ ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर ? - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर एनसीसी की ओर से गांधी पार्क में स्वच्छता को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 83 यूपी बटालियन, 86 यूपी बटालियन और 26 यूपी बटालियन के अधिकारियों और कैडेट्स ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि महापौर संजीव वालिया ने कहा कि एनसीसी के माध्यम से राष्ट्रभक्तों का निर्माण होता है। इससे पहले एनसीसी कैडेट्स ने महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई भी की।
विज्ञापन

एडीजी एनसीसी मेजर जनरल राकेश राणा और ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर अक्षत अरोड़ा के निर्देशन तथा कमान अधिकारी 83 यूपी बटालियन लेफ्टिनेंट कर्नल चंचल सिंह कपकोटी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर संजीव वालिया रहे। कैडेट्स ने प्रात:काल में महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई की। साथ ही नुक्कड़ नाटकों, देश भक्ति गीतों, कविताओं आदि की प्रस्तुति दी। महापौर संजीव वालिया ने कहा कि एनसीसी अनुशासन और देशप्रेम सिखाती है। कार्यकारी कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल चंचल सिंह कैडेट्स को स्वच्छता का महत्व समझाते हुए सफाई को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। कार्यक्रम में मेजर सुधीर कुमार, कैप्टन ब्रिजेश पुंडीर, कैप्टन राजेश कुमार, विनोद कुमार शर्मा, राजेश यादव, मनीष जायसवाल, मोहिंदर सिंह, शिवचरण, विजय निकम, राजेंद्र कुमार, संजय कुमार, जीतन राणा, राकेश कुमार, आशीष, अमित चौधरी, सुनीत, संयम, मोहित, चिराग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

साइकिल रैली निकाली
सहारनपुर। स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और क्षेत्रीय खेल अधिकारी के संयुक्त तत्वावधान में साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इसमें अनेक विद्यालयों के विद्यार्थियों, एनसीसी कैडेट्स और शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। रैली को सफल बनाने में क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार, उप क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव, बाबूराम सैनी, अमरेश कुमार, राशिद अली आदि का सहयोग रहा।

स्वतंत्रता दिवस की 75 वी वर्षगांठ पर गांधी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में सामुहिक गान गाते एनसीसी

स्वतंत्रता दिवस की 75 वी वर्षगांठ पर गांधी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में सामुहिक गान गाते एनसीसी- फोटो : SAHARANPUR

स्वतंत्रता दिवस की 75 वी वर्षगांठ पर गांधी पार्क में भाग लेते मेरठ ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर अक्षय ?

स्वतंत्रता दिवस की 75 वी वर्षगांठ पर गांधी पार्क में भाग लेते मेरठ ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर अक्षय ?- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed