फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Nawaz Deobandi charmed traders with shayari

नवाज देवबंदी ने शायरी से व्यापारियों को किया मंत्रमुग्ध

Sat, 02 May 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Nawaz Deobandi charmed traders with shayari
जूम एप के जरिये व्यापारियों से बात करते प्रसिद्ध शायर डा. नवाज देवबंदी - फोटो : DEVBAND
सहारनपुर। व्यापारियों के साथ ऑनलाइन संवाद में मुख्य अतिथि मशहूर शायर डॉ. नवाज देवबंदी ने एक से एक उम्दा गजल एवं नज्म सुनाकर मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के चलते सभी लोग मानसिक दबाव में हैं। ऐसे में बच्चों सहित अन्य परिजनों को अधिक समय दे सकते हैं।
विज्ञापन

सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की महानगर इकाई से जुड़े व्यापारियों के साथ प्रख्यात शायर डॉ. नवाज देवबंदी ने ऑनलाइन संवाद किया। उन्होंने शेर पढ़ा कि एक आंख के पास है, एक आंख से दूर, बेटा हीरा होता है बेटी कोहिनूर। खुद को कितना छोटा करना पड़ता है, बेटे से समझौता करना पड़ता है, तब औलादें नालायक हो जाती हैं, अपने ऊपर गुस्सा करना पड़ता है। उन्होंने पढ़ा, बदनजर उठने वाली थी किसी की जानिब, अपनी बेटी का ख्याल आया तो दिल कांप उठा। उन्होंने कहा, धनी लोगों को अपनी पूंजी को शिक्षा पर खर्च करना चाहिए ताकि भारत पुन: विश्व गुरू बन सके। इस दौरान महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा, एसएमएस चावला, पाल्ली कालड़ा, मुकेश गुप्ता, ललित पोपली, संजीव मेहता, बलजीत सिंह चावला, सुभाष सपड़ा, राम आनंद, अरविंद शाह, जवाहर गोयल आदि रहे।
विज्ञापन

बापू-नवाज जानते रहेंगे एक दूसरे का हाल, जिंदा रहेगा हिंदुस्तान
देवबंद। शायर डा. नवाज देवबंदी ने बताया कि पहले रमजान को मुरारी बापू का फोन आया और बापू ने उनका व परिवार का हालचाल जाना तो उन्हों ने कहा कि वो बिल्कुल ठीक हैं। बापू ने कहा कि मेरे लायक कोई सेवा हो तो बताओ। इस पर उन्होंने कहा कि दुआ की दरख्वास्त है, बापू आपसे। इसके बाद नवाज साहब ने कहा कि जब तक मुरारी बापू नवाज देवबंदी का हाल पूछते रहेंगे और नवाज मुरारी बापू से मोहब्बत करते रहेंगे, तब तक ये हिंदुस्तान जिंदा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed