{"_id":"61aa5cafd7ac383c0f3a767a","slug":"navrang-concluded-between-cultural-programs-saharanpur-news-mrt5674473125","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच संपन्न हुआ नवरंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच संपन्न हुआ नवरंग
विज्ञापन
नवरंग में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोह (सहारनपुर)। शोभित विश्वविद्यालय के प्रांगण में दो दिवसीय नवरंग 2021 द कलर ऑफ एनर्जी का शुभारंभ विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभा को बाहर निकालना रहा।
नवरंग का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. रणजीत सिंह, कुलसचिव डॉ. महिपाल सिंह, केयर टेकर सूफी जहीर अख्तर, डॉ. दिव्या प्रकाश, एसके गुप्ता आदि ने सामूहिक रूप से गुब्बारे उड़ाकर किया। इसके बाद डॉ. आरिफ नसीर ने स्वागत संबोधन में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहित सभी गण्यमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। कुलपति प्रो. डॉ. रणजीत सिंह ने प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया। कहा कि सफलता के लिए किया गया संकल्प किसी भी और संकल्प से ज्यादा महत्व रखता है। शिक्षा के माध्यम से शोभित विवि एक उत्कृष्ट समाज कि संरचना हेतु सकारात्मक भूमिका निभा रहा है। ऐसे कार्यक्रमों से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व में निखार आता है।
विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. महिपाल सिंह ने कुलाधिपति कुंवर शेखर विजेंद्र और कुलपति प्रो. डॉ. रणजीत सिंह को उनके मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम की संयोजक डॉ. दिव्या प्रकाश उनकी पूरी टीम को उनके अथक प्रयासों एवं लगन के लिए धन्यवाद दिया और शुभकामनाएं दी। डॉ. एसके पाठक, डॉ. जितेंद्र राणा, डॉ. प्रशांत कुमार, डॉ. मदन कौशिक, डॉ. तरुण शर्मा, डॉ. जसवीर सिंह राणा, सोयब हुसैन, डॉ. भूपेंद्र चौहान, अनिल रायल, जसवीर सिंह रहे।

नवरंग में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देते छात्र- फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन