फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Nature Trail Walk inaugurated for nature conservation

प्रकृति संरक्षण के लिए नैचर ट्रेल वॉक का किया शुभारंभ

Tue, 15 Nov 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Nature Trail Walk inaugurated for nature conservation
आशा माडर्न पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं के साथ शाकुम्भरी रेंज पहुंचे कमिश्नर लोकेश एम - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। शाकंभरी आरक्षित वन क्षेत्र में तीन किलोमीटर पर नैचर ट्रेल वॉक का शुभारंभ किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को प्रकृति संरक्षण, पेड़-पौधों और वन्य जीवों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। वहीं, मंडलायुक्त ने कहा कि इससे ईको टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

मंगलवार को मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम की अध्यक्षता में आशा मॉडर्न पब्लिक स्कूल से प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं और कक्षा 11वीं एवं 12वीं जीव विज्ञान के छात्र-छात्राओं के साथ शाकंभरी रेंज कार्यालय में गोष्ठी आयोजित की गई। इस अवसर पर वन, वन्य जीव संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, वन्य जीवों व उनके प्राकृतिक वास, जल संरक्षण के बारे में विस्तृत चर्चा हुई। इसके बाद मंडलायुक्त की अगुवाई में प्रकृति संरक्षण के लिए शाकंभरी आरक्षित वन क्षेत्र में तीन किमी पर नैचर ट्रेल वॉक का शुभारंभ किया गया, जिसका मुख्य थीम सेव द नेचर रहा। नैचर ट्रेल वॉक के दौरान छात्र-छात्राओं को प्रकृति संरक्षण, पेड़ पौधों एवं वन्य जीवों के बारे में बताया गया। इसके उपरांत मोहड रेंज के आरक्षित वन क्षेत्र कालूवाला के तहत मृदा एवं नमी संरक्षण कार्यो का भ्रमण किया गया। बरसनी स्रोत तक छात्र-छात्राओं को ले जाया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं द्वारा जंगल में पाए जाने वाले विभिन्न पेड़-पौधों एवं जीव-जन्तुओं के बारे ज्ञान प्राप्त किया। इस दौरान एसडीएम बेहट दीपक कुमार
विज्ञापन

प्रभागीय वन अधिकारी श्वेता सैन, क्षेत्रीय वन अधिकारी शाकंभरी रेंज आरएन किमौठी, क्षेत्रीय वन अधिकारी मोहंड मनोज कुमार बलोदी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed