फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   National Strong Hindu Federation honored teachers

राष्ट्रीय सशक्त हिंदू महासंघ ने किया शिक्षकों का सम्मान

Wed, 14 Oct 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
National Strong Hindu Federation honored teachers
- 50 शिक्षकों के अलावा 12 समाजसेवी और 25 कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। राष्ट्रीय सशक्त हिंदू महासंघ की तरफ से शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सहारनपुर सहित आसपास के शहरों के 50 शिक्षक , 12 समाजसेवी और 25 कोरोना योद्धाओं को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

दिल्ली रोड स्थित एक सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। बालिका गौरांगी ने सरस्वती वंदना पर नृत्य प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि सुमनलता माहेश्वरी, विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष अनुपम गुप्ता, विहिप के प्रांत कार्याध्यक्ष जयपाल सैनी, विभागाध्यक्ष रविंद्र तोमर, प्रदेश अध्यक्ष नीलू राणा, एकता, रमेश कौशिक, हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष योगेंद्र राणा, जिला प्रभारी उमा नेगी, जिला प्रभारी राजकुमार शर्मा, गौरक्षा प्रमुख राजीव चौधरी, जिलाध्यक्ष नीलिमा राणा और प्रताप सिंह राणा ने विचार व्यक्त किए। इस दौरान हिंदी, संस्कृत एवं योग शिक्षकों को प्रशस्तिपत्र और पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही कोरोना काल में निस्वार्थ भाव से असहायों की सेवा करने वालों को कोरोना योद्धा के रूप में सम्मानित किया गया। इस दौरान अश्वनी कुमार शर्मा, एफबीडी के संस्थापक पंकज पांचाल, परम बत्रा, नीलम गुप्ता, रितिका शर्मा, मनीष सचदेवा, विजय गुप्ता, सरिता शर्मा, मोनिका, रेखा रोहिला, पिंकी गुप्ता, कंचन धवन, गीता चौहान, बबली देवी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका निधि राणा ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed