फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   nashe mein pati ne patni ki gala dabakar hatya ki

नशे में पति ने की पत्नी की गला दबाकर हत्या

Sun, 18 Nov 2018 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 18 Nov 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
nashe mein pati ne patni ki gala dabakar hatya ki
विवाहिता की हत्या के बाद शव को पोस्टमार्टम हाउस लेकर पहुंचा परिवार। - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर।  मोहल्ला नुमाइश कैंप निवासी जूता व्यापारी ने नशे में अपनी पत्नी को जमकर पीटा फिर गला दबाकर हत्या कर दी। पत्नी शराब पीने का विरोध कर रही थी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। बेहट में जूते की दुकान करने वाले नगर कोतवाली के नुमाइश कैंप निवासी राजकुमार कक्कड़ का शराब पीने को लेकर उसकी पत्नी शिखा (35 वर्ष) का अक्सर झगड़ा होता रहता था।
विज्ञापन


शिखा के मायके वालों का आरोप है कि राजकुमार नशे में शिखा के साथ मारपीट करता रहता था। परिजनों का आरोप है कि शुक्रवार रात भी दोनों के बीच शराब पीने को लेकर झगड़ा हुआ। राजकुमार ने शिखा के साथ मारपीट की थी।       मोहल्ले में ही रहने वाले शिखा के भतीजे शिवा चावला ने बताया कि सुबह शिखा के बेटे वासु और बेटी बेगी ने उन्हें आकर बताया कि उनकी मां उठ नहीं रही है। उन्होंने शिखा के घर जाकर देखा तो शिखा अपने कमरे में मृत हालत में पड़ी थीं। शरीर पर मारपीट किए जाने और गला दबाने के निशान थे, जबकि राजकुमार नशे में धुत पड़ा हुआ था।
विज्ञापन


शिवा ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इस मामले में शिवा ने आरोपी राजकुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।       
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed