फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Narad Kaheu with pride, grace is your gross God

नारद कहेउ सहित अभिमाना, कृपा तुम्हारि सकल भगवाना

Sat, 02 Oct 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Narad Kaheu with pride, grace is your gross God
नागल में श्रीरामलीला महोत्सव के शुभारंभ पर यज्ञ करते आयोजक - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जिले में रामलीलाओं का मंचन शुक्रवार की रात विधि विधान के साथ शुरू हुआ। इस दौरान वक्ताओं ने भगवान श्रीराम के चरित्र से सीख लेकर जीवन में नैतिक मूल्यों को स्थापित करने का आह्वान किया। पहले दिन नारद मोह लीला का मंचन किया गया। नारद कहेउ सहित अभिमाना, कृपा तुम्हारि सकल भगवाना, नारद अभिमान के साथ भगवान से कहते हैं। तब भगवान को लगता है कि नारद के मन में अभिमान का अंकुर फूट गया है जिसे दूर करना जरूरी है। इसके बाद भगवान माया रच कर नारद का अभिमान दूर करते हैं।
विज्ञापन

सुलतानपुर में श्रीराम लीला कमेटी के तत्वावधान में होने वाली रामलीला का उद्घाटन चेयरमैन अकबर कुरैशी, थाना प्रभारी राजेश कुमार भारती, बालकृष्ण शर्मा, केएन तिवारी, डॉ. हुकम सिंह, एसएसआई सतीश कुमार ने फीता काटकर किया। पं. जगमोहन लाल शर्मा ने पूजन तथा हवन कराया। चेयरमैन तथा थाना प्रभारी ने कहा कि श्रीराम ने अपने जीवन में मर्यादाओं का पालन किया। इसीलिए उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम राम कहा जाता है। रामलीला में गणपति की आरती पटनी के पूर्व प्रधान तेजपाल सैनी ने की, जबकि भगवान वाल्मीकि की आरती सकल वाल्मीकि समाज के लोगों ने की। पहले दिन की लीला में नारद मोह की लीला का मंचन किया गया। रामलीला मंचन से पूर्व स्टेज के पुरातन डायरेक्टर संतोष कुमार अग्रवाल का सम्मान किया गया। आयोजन में सीताराम सैनी, चमनलाल सैनी, जयपाल सैनी, कमेटी प्रधान अनिल कश्यप, सचिव बसंत गुप्ता रहे। नागल के रामलीला भवन पर प्राचीन श्री रामलीला के मंचन का शुभारंभ समाजसेवी चंपत वाल्मीकि एवं थानाध्यक्ष बीनू चौधरी ने फीता काटकर किया। इससे पूर्व यज्ञ किया गया। रजनीश नोसरान, मुकेश माहेश्वरी, लक्ष्मीचंद, श्रीपाल धीमान, लेख राम प्रधान, शिवम चौधरी, नरेश शर्मा रहे।
विज्ञापन

नानौता के मोहल्ला कानूनगोयनन स्थित शिव मंदिर से ढोल के साथ श्री रामलीला का झंडा पूजन कर रामलीला मंचन स्थान तक लाया गया। इसके बाद श्री रामलीला का उद्घाटन भाजपा विधायक चौधरी कीरत सिंह, डीसीडीएफ चेयरमैन कृष्ण कुमार पुंडीर, नानौता देहात के प्रधान पति अनुराग राणा, डॉ. दिनेश पुंडीर मुख्य यजमान, मुकेश पारासर, भाजपा नेता विवेक नामदेव, पूर्व सभासद रोबिन जैन द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। इस दौरान विधायक चौधरी कीरत सिंह ने कहा कि प्रभु श्रीराम हम सभी की प्रेरणा स्रोत है, हमें उनके पदचिह्नों पर चलकर मर्यादा में रहकर अपना जीवन मानवता की भलाई के कार्य में लगाना चाहिए। रामलीला कमेटी के महा संरक्षक योगेश चंद्र गुप्ता, विजेंद्र रुहेला, अरविंद नामदेव, बरसी ग्राम प्रधान आदेश चौधरी, अशोक तागरा, सौरव रुहेला, सतीश गर्ग, मनोज शर्मा, वीरेंद्र नामदेव, अरविंद गर्ग, रमेश चंद्र गुप्ता अरविंद सिसौदिया, हुकम सिंह, राहुल रुहेला, धीरज रुहेला, पुष्पेंद्र भटनागर, मनोज कुमार रुहेला, डॉ. केपी सैनी रहे।

सुलतानपुर में रामलीला का उद्घाटन करते अतिथिगण।

सुलतानपुर में रामलीला का उद्घाटन करते अतिथिगण।- फोटो : SAHARANPUR

नारद मोह लीला में विष्णुहरी से रूप मांगते नारद मुनि

नारद मोह लीला में विष्णुहरी से रूप मांगते नारद मुनि- फोटो : SAHARANPUR

रामलीला का फीता काटकर शुभारंभ करते राजकुमार खुराना

रामलीला का फीता काटकर शुभारंभ करते राजकुमार खुराना- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed