{"_id":"6213e0fb8e9a903be164819c","slug":"nano-urea-will-prove-to-be-a-boon-for-crops-saharanpur-news-mrt5777433194","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसलों के लिए वरदान साबित होगा नैनो यूरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसलों के लिए वरदान साबित होगा नैनो यूरिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। इफको की ओर से आयोजित सहकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम में नैनो यूरिया के लाभ और उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि नैनो यूरिया का उपयोग फसलों के लिए वरदान साबित होगा। आधा लीटर नैनो यूरिया एक बैग यूरिया के बराबर काम करेगा। यह पर्यावरण के लिए लाभकारी साबित होगा।
सोमवार को गन्ना भवन स्थित सभागार में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उप गन्ना आयुक्त दिनेश्वर मिश्र ने नैनो यूरिया की उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि नैनो यूरिया के उपयोग से हम भूमि, जल एवं वायु प्रदूषण जैसे दुष्प्रभावों से बच सकते हैं। इससे अधिक रसायनों के उपयोग से भूमि को होने वाले नुकसान को भी रोका जा सकता है। अध्यक्षता कर रहे इफको के मुख्य प्रबंधक यतेंद्र तेवतिया कहा कि नैनो यूरिया स्वेदशी उत्पाद है इसका विश्व में सर्वप्रथम उत्पादन इफ्को द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नैनो यूरिया को पौधे अपनी पत्तियों के माध्यम से ग्रहण करते हैं। इसके उपयोग से फसल में यूरिया डालने की आवश्यकता भी नहीं पड़ती। आधा लीटर नैनो यूरिया की एक बोतल एक बैग यूरिया के बराबर काम करेगी। इफ्को के क्षेत्र अधिकारी गगनदीप सिडाना ने स्लाइड प्रेजेंटेशन के माध्यम से नैनो यूरिया की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी। इफ्को की ओर से गन्ना समिति के सचिव को निशुल्क स्प्रेयर दिए गए। क्षेत्रीय प्रबंधक धर्मेंद्र सिंह आदि ने भी विचार रखे। संचालन प्रवीण कुमार ने किया। इस दौरान मंडल के तीनों जनपदों के जिला गन्ना अधिकारी, ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक, सचिव, चीनी मिलों के महाप्रबंधक आदि मौजूद रहे।