फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Nano urea is beneficial for the environment along with crops

फसलों के साथ ही पर्यावरण के लिए भी फायदेमंद है नैनो यूरिया

Thu, 29 Sep 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Nano urea is beneficial for the environment along with crops
फसलों के साथ पर्यावरण के लिए भी फायदेमंद है नैनो यूरिया
विज्ञापन

सहारनपुर। जिला कृषि अधिकारी धीरज कुमार सिंह ने कहा कि नैनो यूरिया न सिर्फ फसलों को भरपूर पोषण देता है बल्कि वातावरण को भी दूषित होने से बचाता है। उन्होंने कहा कि किसान नैनो यूरिया का प्रयोग कर फसलों के उत्पादकता को बढ़ा सकते हैं।
बुधवार को विकास भवन सभागार में इफको की ओर से आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में किसानों को नैनो यूरिया के फायदों की जानकारी दी गई। जिला कृषि अधिकारी ने नैनो यूरिया के प्रयोग की विधि एवं उससे होने वाले लाभों, मृदा की उर्वरा शक्ति बनाए रखने और वातावरण को प्रदूषण मुक्त रखने में नैनो यूरिया की उपयोगिता आदि के बारे में जानकारी दी। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता विजय प्रकाश वर्मा ने कहा कि नैनो यूरिया वितरण में जनपद का प्रदेश में तीसरा स्थान है। उन्होंने नैनो यूरिया का अधिक से अधिक प्रचार करने का आह्वान किया। इफको के उप महाप्रबंधक ऋषिपाल सिंह और क्षेत्राधिकारी गगनदीप सिडाना आदि ने भी नैनो यूरिया के फायदों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में इफको की ओर से नैनो यूरिया वितरण में उत्कृष्ट कार्य करने वाली तीन सहकारी समितियों पुंवारका, हरिपुर एवं असलमपुर बरथा के सचिवों को सम्मानित किया। अध्यक्षता योगेंद्र पाल सिंह उप आयुक्त एवं उप निबंधक सहकारिता ने की। इस दौरान जिला सहकारी बैंक के सचिव राकेश कुमार दुआ, डीसीडीएफ के सचिव मोहम्मद नसीम, मेहरचंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed