फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Namra wants to serve the country by becoming an engineer

इंजीनियर बनकर देश सेवा करना चाहती हैं नमरा

Sun, 19 Jun 2022 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Namra wants to serve the country by becoming an engineer
अनुष्का चौहान (हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में जनपद की मेरिट सूची में चौथे स्थान पर आई छात्रा) - फोटो : DEVBAND
देवबंद। मोहल्ला मजनूवाला रोड निवासी नमरा 600 में से 554 अंक प्राप्त कर जनपद की मेरिट सूची में पहली स्थान पर आई है। उसके पिता मो. इब्राहीम त्रिवेणी शुगर मिल की रामकोला यूनिट में इंजीनियर के पद पर तैनात हैं, जबकि माता शबाना गृहिणी हैं। नमरा तीन भाई बहनों में मझली (बीच की) है। नमरा ने बताया कि उसने रोजाना आठ घंटे पढ़ाई कर सफलता प्राप्त की। एडवेंचर संबंधी किताबें पढ़ना उसका शौक है। उसका लक्ष्य पापा की तरह इंजीनियर बनकर देश की सेवा करना है। नमरा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता व गुरुजनों को दिया है। नमरा की सफलता पर उसके माता पिता फूले नहीं समा रहे हैं। मोहल्ले के लोग ही नहीं उनके परिचिति व रिश्तेदार भी मुबारकबाद देने के लिए उनके घर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

प्रोफाइल
छात्रा नमरा
पिता का नाम मौ. इब्राहीम
माता का नाम शबाना
प्रतिशत 92.33 (554/600)
हॉबी किताबें पढ़ना
लक्ष्य इंजीनियर बनना
हिंदी 93
अंग्रेजी 95
गणित 89
साइंस 87
सोशल साइंस 92
आर्ट 98
अनुष्का चौहान ने जिले में चौथा स्थान पाया
शिक्षिका बनने का लक्ष्य बनाया
देवबंद। श्री रामकृष्ण योगाश्रम इंटर कॉलेज की छात्रा अनुष्का चौहान 600 में से 546 अंक लेकर जनपद की मेरिट सूची में चौथे स्थान पर आई है। अनुष्का देवबंद की शिव विहार कॉलोनी निवासी चेतन चौहान की बेटी है। चेतन चौहान एक फर्टिलाइजर कंपनी में नौकरी करते हैं, जबकि माता बबीता चौहान गृहिणी हैं। अनुष्का ने बताया कि क्राफ्टिंग उसकी हॉबी है। उसका लक्ष्य सरकारी शिक्षक बनना है। उसने बताया कि उसने 24 घंटे में 14 घंटे पढ़ाई कर यह मुकाम हासिल किया है। अनुष्का ने भी अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता व गुरुजनों को दिया है। अनुष्का की सफलता से उसके परिवार में खुशी का माहौल है। माता बबीता चौहान ने बेटी अनुष्का का मिठाई खिलाकर खुशी मनाई।

नमरा (हाईस्कूल की जिला टॉपर छात्रा)

नमरा (हाईस्कूल की जिला टॉपर छात्रा)- फोटो : DEVBAND

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed