फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Nalanda World and Doon Valley School team reached the semi-finals

सेमीफाइनल में पहुंची नालंदा वर्ल्ड और दून वैली स्कूल की टीम

Wed, 09 Nov 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Nalanda World and Doon Valley School team reached the semi-finals
सहारनपुर। नालंदा वर्ल्ड स्कूल में चल रही जिला स्तरीय अंतरविद्यालीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को अंतिम दो क्वार्टर फाइनल खेले गए। पहले मैच में नालंदा वर्ल्ड स्कूल और दूसरे में दून वैली स्कूल की टीम ने मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इससे पहले सेंट मेरीज एकेडमी और शेमफोर्ड स्कूल की टीमें सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं, जिनके बीच सेमीफाइनल मुकाबले बुधवार को खेले जाएंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को खेले गए पहले क्वार्टर फाइनल मैच में रेनबो स्कूल की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 13 ओवर में मात्र 76 रन पर सिमट गई। इनमें वंश ने 23 और संयम ने 18 रन का योगदान दिया। नालंदा वर्ल्ड स्कूल के लिए असद और आयुष ने तीन-तीन विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी नालंदा वर्ल्ड स्कूल की टीम ने लक्ष्य हासिल करते हुए मैच चार विकेट से जीत लिया और सेमीफाइनल में पहुंचने वाली तीसरी टीम बनी। नालंदा की ओर से सुधांशु ने नाबाद 47 रन बनाए। रेनबो स्कूल की ओर से कबीर व अभिनव ने दो-दो विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच सुधांशु को चुना गया। उन्हें स्कूल के चेयरमैन सुभाष चौधरी, विक्की पूजना, ऋषि चौधरी द्वारा सम्मानित किया गया। मंगलवार का दूसरा और मैच का अंतिम क्वार्टर फाइनल मैच दून वैली पब्लिक स्कूल और केएलजी पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दून वैली पब्लिक स्कूल ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 204 रन बनाए। उनकी हुसैन ने 49, बलराम ने 39 और अश्विन ने 30 रन बनाए। केएलजी के लिए आदित्य ने तीन और अरदास ने दो विकेट लिए। 205 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी केएलजी पब्लिक स्कूल की पूरी टीम 13 ओवर में 70 रन पर सिमट गई। इस प्रकार दून वैली स्कूल की टीम ने मुकाबला 134 रन से जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। प्लेयर ऑफ द मैच यतेंद्र कुमार गुप्ता को चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed