फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   My brother is an MLA...I will call him and organise a protest

Saharanpur News: मेरे भाई विधायक हैं...बुलाकर धरना दिलवा दूंगा

Wed, 20 Aug 2025 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
My brother is an MLA...I will call him and organise a protest
जिला अस्पताल में बीएचटी को लेकर प्रमुख अधीक्षक व चिकित्
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। एसबीडी जिला अस्पताल कुछ समय से खासा चर्चाओं में है। मंगलवार को न्यू सर्जिकल वार्ड में भर्ती मरीजों की बेड हेड टिकट (बीएचटी) को लेकर प्रमुख अधीक्षक व दो चिकित्सकों के बीच जमकर जुबानी जंग हुई।
प्रमुख अधीक्षक कक्ष में गहमागहमी का माहौल बना रहा। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। अन्य चिकित्सकों को भी फोन कर बुला लिया गया। तकरार बढ़ने पर सर्जन डॉ. सीपी रोशन ने प्रमुख अधीक्षक को यह तक कह दिया कि मेरे भाई विधायक हैं, बुलाकर धरना दिलवा दूंगा।
विज्ञापन

दरअसल, मंगलवार को प्रमुख अधीक्षक डॉ. सुधा कुमारी अस्पताल में वार्डों का निरीक्षण कर रहीं थीं। इसी दौरान न्यू सर्जिकल वार्ड से मरीजों की शिकायत मिली कि उन्हें कोई देखने नहीं आया है। इस पर प्रमुख अधीक्षक न्यू सर्जिकल वार्ड में भर्ती गंभीर मरीजों की बीएचटी नर्सिंग ड्यूटी कक्ष से उठाकर ले आईं। सर्जन चिकित्सक वार्ड में पहुंचे तो उन्हें बीएचटी गायब मिली। स्टाफ नर्स ने बताया कि प्रमुख अधीक्षक बीएचटी अपने साथ ले गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर सर्जन चिकित्सक नाराज होकर बिना मरीज देखे लौट गए। दोपहर करीब एक बजे वार्ड ब्वॉय सचिन बीएचटी लेकर आया नर्सिंग कक्ष में पहुंचा। फाइल में 11 मरीजों की बीएचटी मिली। इसके बिना चिकित्सक मरीज का उपचार नहीं कर पाए। क्योंकि उसमें मरीज की सभी डिटेल होती है। सर्जन डॉ. सीपी रोशन और डॉ. शिवेंद्र सिंह इसके बाद प्रमुख अधीक्षक के कमरे में पहुंचे।
आरोप है कि चिकित्सकों को देखकर प्रमुख अधीक्षक ने कहा कि मेरे कक्ष से बाहर जाइए। बिना अनुमति कैसे आए। इस पर डॉ. शिवेंद्र सिंह व डॉ. सीपी रोशन नाराज हो गए।

आरोप है कि प्रमुख अधीक्षिका जानबूझकर सर्जरी विभाग को निशाना बना रहीं हैं। बारिश के दौरान छत टपकने की जिम्मेदारी भी उन पर डाल दी गई थी। डॉ. शिवेंद्र सिंह ने कहा कि सबसे ज्यादा ऑपरेशन करते हैं। अगर हम काम नहीं करते तो नौकरी से निकलवा दीजिए।

जिला अस्पताल में बीएचटी को लेकर प्रमुख अधीक्षक व चिकित्

जिला अस्पताल में बीएचटी को लेकर प्रमुख अधीक्षक व चिकित्

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed