फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Muzaffarnagar team beat Saharanpur by 113 runs

मुजफ्फरनगर की टीम ने सहारनपुर को 113 रन से हराया

Wed, 22 Jun 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar team beat Saharanpur by 113 runs
भूतेश्वर इंटर कॉलेज मैदान पर आयोजित क्रिकेट टूनामेंट आउट की अपील करता बोलर - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। श्री भूतेश्वर इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित ऑल इंडिया अंडर-19 कलर ड्रेस क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को विकास शर्मा इलेविन मुजफ्फरनगर और सहारनपुर सुपर किंग्स सहारनपुर के बीच मुकाबला हुआ। इस मैच में मुजफ्फरनगर की टीम ने सहारनपुर को 113 रन से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

विकास शर्मा इलेविन मुजफ्फरनगर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 258 रन बनाए। इनमें वैभव ने 90 और विशाल ने 64 रनों का योगदान दिया। सहारनपुर की ओर से शुभम ने दो तथा विवेक व आदित्य ने एक-एक विकेट लिया। 259 रन का लक्ष्य लेकर बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरी सहारनपुर की पूरी टीम 20 ओवर में मात्र 145 रन पर सिमट गई। मुजफ्फरनगर की टीम ने यह मैच 113 रन से जीत लिया। सहारनपुर की ओर से विक्रम ने 37 व कैफ ने 27 रन बनाए। मुजफ्फरनगर की ओर से विशाल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट लिए। शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी की बदौलत ही उन्हें मैन ऑफ द मैच भी चुना गया। मैच के दौरान सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन कोषाध्यक्ष साजिद उमर, मीडिया प्रभारी सैयद मशकूर, राजीव गोयल उर्फ टप्पू, रणधीर कपूर, विशाल गोयल, भावना तोमर, तनवीर, मृदुल गर्ग, संजय आदि मौजूद रहे।

भूतेश्वर इंटर कॉलेज मैदान पर आयोजित क्रिकेट टूनामेंट शॉट लगाता बल्लेबाज

भूतेश्वर इंटर कॉलेज मैदान पर आयोजित क्रिकेट टूनामेंट शॉट लगाता बल्लेबाज- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed