फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   mushroom festival soon

जनपद में जल्द होगा मशरूम महोत्सव

Thu, 06 Jan 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
mushroom festival soon
सहारनपुर। मशरूम उत्पादकों के लिए खुशखबरी है। किसानों के रुझान को देखते हुए अब जनपद में मशरूम महोत्सव कराने की तैयारी है। इसमें मशरूम से बनने वाले विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। साथ ही मशरूम प्रोसेसिंग के टिप्स भी दिए जाएंगे। महोत्सव के जनवरी के अंतिम सप्ताह या फरवरी मध्य तक होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

जनपद के करीब 60 गांवों में 250 से अधिक किसान मशरूम का उत्पादन कर रहे हैं। यहां पर प्रतिवर्ष करीब 3500 क्विंटल मशरूम का उत्पादन होता है। युवाओं में इसकी खेती के प्रति लगातार क्रेज बढ़ा है। इसके मद्देनजर कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से मशरूम महोत्सव का आयोजन होगा। इसमें प्रदेश के विभिन्न जनपदों के अतिरिक्त हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश एवं बिहार आदि से भी मशरूम उत्पादक और उससे विभिन्न उत्पाद बनाने वाले भागीदारी करेंगे। इसमें विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। साथ ही संगोष्ठी के माध्यम से उत्पादकों को मशरूम को प्रोसेस कर विभिन्न उत्पाद बनाने की तकनीकी जानकारी दी जाएगी। जिससे किसान फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगाकर मशरूम के उत्पाद तैयार कर सकें।
विज्ञापन

वर्ष भर मशरूम की खेती
जनपद में पूरे वर्ष मशरूम की खेती होती है। इसमें मिल्की मशरूम की खेती जून से लेकर सितंबर तक, सफेद बटन मशरूम का उत्पादन अक्तूबर से फरवरी तक और ढिंगरी मशरूम की खेती मार्च से मई तक की जाती है। इसके चलते जनपद के किसानों को पूरे वर्ष आय प्राप्त होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
जनपद के किसानों का मशरूम की खेती की ओर बढ़ते रूझान को देखते हुए कृषि विज्ञान केंद्र मशरूम महोत्सव कराने की तैयारी कर रहा है। इसके जनवरी के अंतिम सप्ताह या फरवरी मध्य तक आयोजित होने की उम्मीद है।-डॉ. आईके कुशवाहा, प्रभारी कृषि विज्ञान केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed