{"_id":"6195e6ae7c5a3203e96879b2","slug":"murder-in-up-two-brother-shot-dead-in-saharanpur-today-morning","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराधी बेखौफ: सहारनपुर में दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराधी बेखौफ: सहारनपुर में दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम
Thu, 18 Nov 2021 11:58 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 18 Nov 2021 11:58 AM IST
सार
सहारनपुर में आज सुबह बदमाशों ने दो सगे भाइयों की हत्या को अंजाम दे डाला। दोनों के शव एक खेत में बने धार्मिक स्थल के नजदीक पड़े मिले हैं। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
हत्या के बाद पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में गंगोह थानाक्षेत्र में गुरुवार सुबह दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोनों के शव एक खेत में बने धार्मिक स्थल के नजदीक पड़े मिले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल की। पुलिस ने मामले की जांच कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने बताया कि हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जनपद निवासी दो सगे भाई आज सुबह घर से एक साथ निकले थे। चंद घंटे बाद ही उनके शव गांव मैनपुरा के पास एक खेत में बने धर्मस्थल के नजदीक पड़े मिले। दो शव मिलने की सूचना पर इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच की। पहचान करने पर सामने आया कि गांव मोहनपुर निवासी दोनों मृतक सगे भाई हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: कातिल भाई: सच जानकर अफसर भी हैरान, शर्म से झुके परिजनों के सिर, आरोपी ने उगला कत्ल का पूरा राज
विज्ञापन
हत्या किसने और क्यों की इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं हो सकी है। एसपी देहात अतुल शर्मा सहित पूरी पुलिस टीम मौके पर मौजूद है। वहीं दो भाइयों के हत्या की खबर सुनकर परिवार वालों में कोहराम मचा हुआ है।
जांच में यह भी सामने आया है कि एक भाई को धार्मिक स्थल पर ही गोली मारी गई है, जबकि दूसरे ने जान बचाकर भागने की कोशिश की, तो उसे कुछ दूरी पर घेरकर मारा गया है। मरने वालों के नाम मन्नू और लिल्लु बताए जा रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने पुलिस पूछताछ में बताया गया कि कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहनपुरा निवासी 50 वर्षीय पुन्नू भगत एवं उसका भाई 40 वर्षीय लीलू अपने खेत पर बने देवस्थान एवं बागड़ धाम की प्रत्येक दिन सुबह के समय नियमित पूजा करने जाते थे। गुरुवार सुबह भी वह पूजा करने के लिए ही निकले थे, जहां पर पहले से ही घात लगाए बैठे हत्यारों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी।