{"_id":"660a4020822e838b07047e8d","slug":"murder-in-saharanpur-young-man-shot-dead-in-front-of-house-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Murder In Saharanpur: घर के सामने युवक की गोली मारकर हत्या, पड़ोस के लड़के ने दिया वारदात को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Murder In Saharanpur: घर के सामने युवक की गोली मारकर हत्या, पड़ोस के लड़के ने दिया वारदात को अंजाम
Mon, 01 Apr 2024 10:33 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 01 Apr 2024 10:33 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह अपने घर के सामने गली में खड़ा था। रविवार देर रात वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
युवक का फाइल फोटो व मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर जनपद के कोतवाली सदर बाजार के रामनगर पठानपुरा में रविवार देर रात युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को पड़ोस में ही रहने वाले युवक ने अंजाम दिया। कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने मौके पहुंच कर जांच की। हालांकि हत्या की वजह अभी पता नहीं चल पाई है। आरोपी घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार घटनाा रात 12 बजे मोहल्ला रामनगर पठानपुरा में हुई। पुलिस के मुताबिक नमन भवानी(18) अपनी गली में खड़ा थाl इसी दौरान मोहल्ले में रहने वाला एक युवक आया और तमंचा नमन की कमर से सटकर गोली मार दी। इससे नमन जमीन पर गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक और कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि आरोपी मृतक के घर के नजदीक ही रहता है। हत्या किस वजह से की गई है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।