फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Murder In Saharanpur: Son killed his father by beating him with sticks, there was a rift over this issue

चरम पर अपराध: बेटे ने पिता की लाठी-डंडों से पीटकर की हत्या, इस बात पर हुआ था मनमुटाव

Mon, 05 Feb 2024 01:47 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 05 Feb 2024 01:47 PM IST
सार

सहारनपुर जनपद में एक युवक ने अपने पिता की लाठी डंडों से पीट पीटकर हत्या कर दी। मृतक के दूसरे बेटे की तहरीर पर आरोपी बेटे के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
Murder In Saharanpur: Son killed his father by beating him with sticks, there was a rift over this issue
पिता की हत्या - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सहारनपुर जनपद के नानौता गुडम्ब गांव में रविवार की रात संपत्ति विवाद को लेकर बेटे ने पिता की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस ने दूसरे बेटे की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


नानौता क्षेत्र के गांव गुडम्ब निवासी रूपचंद (65) और उसके बड़े बेटे हुकम सिंह उर्फ बिट्टू के बीच संपत्ति के बंटवारे को लेकर मनमुटाव चल रहा था। रविवार रात करीब दस बजे रूपचंद और हुकम सिंह के बीच संपत्ति के विवाद को लेकर कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


यह भी पढें: ISI एजेंट ने उगले राज: हनी ट्रैप के जरिए पाकिस्तानी महिला हैंडलर करा रही थी जासूसी, ऐसे बना था शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि हुकम सिंह ने तैश में आकर अपने पिता रूपचंद पर लाठी-डंडों व धारदार हथियार से हमला कर दिया। रूपचंद के चिल्लाने की आवाज सुनकर आए अन्य परिजनों को देखकर हुकम सिंह मौके से भाग निकला। रूपचंद लहूलुहान हालात में जमीन पर पड़ा था और उसकी मौत हो  चुकी थी।

उसके मंझले बेटे प्रवीण कुमार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस में शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि प्रवीण की तहरीर पर आरोपी हुकम सिंह  के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed