फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Municipal workers angry

नगर निगम कर्मियों में उबाल

Thu, 07 Jan 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 07 Jan 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
Municipal workers angry
नगर निगम के अभियंता के साथ हुई मारपीट के विरोध में नगर निगम के तमाम कर्मचारी विरोध में उतर आए। उन्होंने नगरायुक्त के कार्यालय समेत नगर निगम के सभी विभागों में बुधवार को तालाबंदी कर काम ठप रखा। साथ ही निगम कार्यालय परिसर में धरना देते हुए मारपीट करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन


मामले को लेकर वह एसएसपी से मिलने पुलिस लाइन भी पहुंचे थे। कर्मचारियों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई न होने की स्थिति में बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


मंगलवार की शाम नगर निगम की टीम थाना सदर बाजार कोतवाली क्षेत्र में पाइनहॉल स्कूल के पास सीवर लाइन डालने पहुंची थी। इस दौरान स्थानीय लोगों के साथ टीम का विवाद हो गया था। विवाद में लोगों ने अभियंता और उनकी टीम के साथ मारपीट कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मारपीट करने वालों में एक अधिवक्ता का नाम भी आ रहा था। इसके बाद मामला पुलिस में पहुंचा था, जहां अवर अभियंता और उनकी टीम ने मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी। कुछ ही देर बाद दूसरे पक्ष के लोग और कुछ अधिवक्ता भी थाना पहुंचे थे। वहां पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्ष भिड़ गए थे।

मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई न होने से नाराज नगर निगम के कर्मचारियों ने बुधवार को नगर निगम कार्यालय परिसर के सभी विभागों में तालाबंदी करते हुए काम ठप कर दिया था। उन्होंने नगरायुक्त के दफ्तर पर भी ताला डाल दिया था। इसके बाद निगम कार्यालय परिसर में बैठकर धरना दिया।


वक्ताओं का कहना है कि निगम अफसरों और कर्मचारियों के साथ मारपीट करने की यह पहली घटना नहीं है। अब बात बर्दाश्त से बाहर हो गई है। हमलावरों के विरुद्घ कार्रवाई नहीं हुई तो अनिश्चितकाल के लिए कार्य बहिष्कार कर आंदोलन किया जाएगा। कार्रवाई की मांग को लेकर कर्मचारी एसएसपी आरपीएस यादव से मिलने पुलिस लाइन भी पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed