फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Municipal corporation started cleaning toilets

नगर निगम ने शुरू की शौचालयों की सफाई

Sun, 17 Nov 2019 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Municipal corporation started cleaning toilets
शौचालय में टंगा तोलिया - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। शहर में शौचालयों और यूरिनल की व्यवस्था और स्थिति पर अमर उजाला द्वारा चलाया गया अभियान रंग लाने लगा है। नगर निगम ने शनिवार को शहर के एक नहीं कईं सार्वजनिक और सामुदायिक शौचालयों और यूरिनल की सफाई कराई गई।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी होने के बावजूद शहर के ज्यादातर बाजारों में शौचालय और यूरिनल की व्यवस्था नहीं है। चूंकि अब सर्दी का मौसम है ऐसे में बाजारों में खरीदारी करने के लिए पहुंचने वाले लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। जनता की इस खास समस्या को अमर उजाला ने अभियान के तौर पर लिया है। पिछले एक सप्ताह से शौचालयों और यूरिनल से जुड़े अलग-अलग बिंदुओं पर समाचार प्रकाशित किए गए हैं। जिसके बाद नगर निगम ने सार्वजनिक और सामुदायिक शौचालयों और यूरिनल की सफाई शुरू कराई है। इतना ही नहीं, शौचालयों में अब हाथ धुलने के लिए साबुन और हाथ पोंछने के लिए तौलिया भी रखा जाने लगा है।
विज्ञापन

जगह मुहैया कराएं, शौचालय बनवाएं
शहर के जिन बाजारों या मोहल्लों में सार्वजनिक शौचालय या यूरिनल नहीं हैं। यदि संबंधित क्षेत्रों के लोग जगह मुहैया कराएं तो नगर निगम शौचालय और यूरिनल बनाकर देने को तैयार है। नगर निगम को हाल ही में 80 नए शौचालयों के लिए बजट मिला है। प्रत्येक शौचालय पर पांच लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। निगम अधिकारियों का कहना है कि जहां भी लोगों के सामने शौच या लघुशंका से जुड़ी समस्या है तो उक्त क्षेत्र के लोग नगर निगम में संपर्क कर शौचालय या यूरिनल का निर्माण करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागरिक खुद भी हैं जिम्मेदार
शहर के ज्यादातर बाजारों में शौचालय या लघुशंका के लिए यूरिनल नहीं हैं। सुविधा नहीं होने के लिए नगर निगम के अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया जाता है, मगर हकीकत यह है कि इसके लिए काफी हद तक नगरवासी भी जिम्मेदार हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी का कहना है कि बाजारों में शौचालय निर्माण का सबसे पहला विरोध व्यापारी ही करते हैं, जो भविष्य में दुर्गंध आने या गंदगी रहने का तर्क देते हुए शौचालय निर्माण नहीं होने देते हैं।

सार्वजनिक या सामुदायिक शौचालयों की सफाई कराई जाती है। मगर यदि कहीं पर शौचालय या यूरिनल गंदे हैं तो यह गंभीर मामला है। संबंधित अधिकारी को विशेष रूप से सफाई के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा शौचालयों के लिए हमारे पास बजट है। यदि किसी बाजार या क्षेत्र में शौचालय या यूरिनल नहीं है तो लोग हमें जगह बताएं हम तुरंत निर्माण कराने को तैयार हैं।
ज्ञानेंद्र सिंह, नगरायुक्त।

शौचालय की सफाई करते निगम कर्मी

शौचालय की सफाई करते निगम कर्मी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed