फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Municipal Corporation again tightens its back for clean survey

स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए नगर निगम ने फिर कसी कमर

Fri, 03 Dec 2021 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation again tightens its back for clean survey
सहारनपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में 49वें स्थान से खिसककर 64वें स्थान पर पहुंचने के बाद नगर निगम सहारनपुर समीक्षा कर खामियों को चिह्नित कर रहा है। जिससे कि स्वच्छ सर्वेक्षण - 2022 में रैंक में सुधार किया जा सके। इसी क्रम में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन ने शुक्रवार को बैठक कर स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के लिए कमर कसने तथा घर-घर से कचरा लेने और एमआरएफ सेंटरों की व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन ने नगर निगम के सहयोगी आईटीसी सुनहरा कल के एनजीओ स्पेस, फोर्स और उमंग के अलावा सभी 13 सफाई निरीक्षकों और अधिकारियों के साथ कचरा प्रबंधन पर समीक्षा बैठक की। उन्होंने तीनों एनजीओ के कार्यक्रम प्रबंधकों को अपने कर्मचारी बीटवार तैनात करने को कहा। सभी एमआरएफ सेंटरों को व्यवस्थित रूप से संचालित करने तथा नया व्हाट्सएप ग्रुप बनाने और उसमें तीनों एनजीओ को जोड़ने के भी निर्देश दिए, साथ ही सभी सफाई निरीक्षकों को निर्देश दिए कि वह अपने-अपने क्षेत्र में सामुदायिक शौचालयों और सार्वजनिक शौचालयों की साफ-सफाई और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें। कंट्रोल रूम प्रभारी को भी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण संबंधी शिकायतों के लिए एक अलग रजिस्टर बनाने के निर्देश दिए। कचरा संबंधी शिकायतों का निस्तारण तुरंत करने के निर्देश सफाई निरीक्षकों केे दिए। सफाई निरीक्षक अमित तोमर ने बताया कि उन्होंने वार्ड 4, 9, 10 व 25 में सफाई कर्मचारियों में बीटवार कार्य विभाजन किया है। बैठक में मुख्य सफाई निरीक्षक इंद्रपाल, चंद्रपाल तथा सफाई निरीक्षक अमित तोमर, सुधाकर, अमरीश, नीरज कर्णवाल, मनोज कुमार, आनंद, प्रकाश चंद, आशीष, राजवीर, सोम कुमार, महेश राणा, मयंक पांडेय, मोहम्मद अर्श, मदन भारती, मोहम्मद इंतजार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed