फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Municipal commissioner inspected the Pavdhoi river

नगरायुक्त ने पांवधोई नदी का किया निरीक्षण

Sun, 10 Jul 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Municipal commissioner inspected the Pavdhoi river
पांवधोई नदी के सम्बंध में नगरायुक्त को जानकारी देते नगर स्वास्थय अधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। नगरायुक्त गजल भारद्वाज ने वार्ड 22 के बाबा लालदास बाड़ा घाट पहुंचकर पांवधोई नदी का निरीक्षण किया। उन्होंने नदी के उद्गम स्थल शंकलापुरी से ढमोला तक नदी की स्थिति के बारे में जानकारी ली। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन ने नदी की सफाई के बारे में बताया।
विज्ञापन

नदी किनारों पर झाड़ियां देखकर नगरायुक्त ने नाराजगी जताते हुए उनकी सफाई कराने को कहा। नगरायुक्त ने पूछा कि शहर के जिन ग्यारह स्थानों पर बरसात के कारण जलभराव होता है, उनमें से कितने स्थान ऐसे है, जहां नदी का पानी प्रभावित करता है। अपर नगरायुक्त राजेश यादव ने बताया कि 2009 में व्यापक स्तर पर नदी की सफाई हो जाने के बाद अब नदी का पानी किसी वार्ड को प्रभावित नहीं करता। जिन 11 स्थानों पर जलभराव होता है, वे सभी शहर के निचले इलाकों में स्थित हैं।
विज्ञापन

यूपीपीसीएल के परियोजना प्रबंधक विकास त्यागी ने पांवधोई संबंधी परियोजना के बारे में बताया कि बाबालाल दास घाट से ढमोला तक करीब तीन किलोमीटर क्षेत्र की सफाई और विकास को केंद्र में रखकर कार्य करने की आवश्यकता है। स्मार्ट सिटी के तहत नदी के विकास की योजना बनाई गई थी, लेकिन इस योजना पर आगे कार्य नहीं हुआ। नगरायुक्त ने धोबीघाट और वार्ड 59 में निर्माणाधीन सब्जी मंडी पुल का भी निरीक्षण किया। सेतु निगम के अधिकारियों ने बताया कि अगस्त तक पुल निर्माण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इस दौरान सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम, अधीक्षण अभियंता यातायात अमरेंद्र गौतम, कर निर्धारण अधिकारी दिनेश यादव, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. संदीप मिश्रा, मुख्य सफाई निरीक्षक इंद्रपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed