{"_id":"6a31a7b4859adfd5e1061a4f","slug":"municipal-commissioner-displeased-with-slow-pace-of-construction-orders-probe-by-iit-roorkee-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-177688-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: निर्माण की धीमी गति से नगर आयुक्त नाराज, आईआईटी रुड़की से जांच कराने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: निर्माण की धीमी गति से नगर आयुक्त नाराज, आईआईटी रुड़की से जांच कराने के निर्देश
Wed, 17 Jun 2026 01:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 17 Jun 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। सीएम ग्रिड योजना के पहले चरण में बन रही स्मार्ट रोड की धीमी गति पर नगर आयुक्त शिपू गिरि ने नाराजगी व्यक्त की। साथ ही सड़क की गुणवत्ता की जांच आईआईटी रुड़की और एक अन्य प्रयोगशाला से कराने के निर्देश दिए। वह मंगलवार को निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण करने पहुंचे थे। कुछ कार्यों पर उन्होंने संतोष भी व्यक्त किया।
नगर आयुक्त मंगलवार की दोपहर दीवानी कचहरी के सामने बन रही स्मार्ट सड़क का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने डाली गई सीवर लाइन को साफ कर मुख्य लाइन से जोड़ने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य में इस्तेमाल की जा रही ईंटों एवं अन्य सामग्री की गुणवत्ता को भी परखा। निगम अधिकारियों ने नगर आयुक्त को बताया कि जो सामग्री निर्माण कार्य में प्रयोग की जा रही है उसकी प्रयोगशाला से जांच कराई गई है।
सड़क पर बीपीसीएल की लाइन जा रही है, जिसके कारण बरसात के पानी की निकासी के लिए पाइप नहीं डाल पा रहे थे। नगर आयुक्त ने बीपीसीएल को समन्वय बनाते हुए कार्य को पूरा कराने के निर्देश दिए। निगम अधिकारियों ने यह भी बताया कि अब हर रोज सुबह बिजली विभाग ने डेढ़-दो घंटे का शटडाउन देना शुरू कर दिया है, जिससे बड़ी लाइन का कार्य चल रहा है। नगर आयुक्त ने ठेकेदार को 15 से 20 दिन का समय खंभे स्थानांतरित करने के लिए दिया। इसके बाद नगर आयुक्त ने दूसरे चरण में बनाई जा रही सड़क का भी निरीक्षण किया। ठेकेदार को कार्य में गुणवत्ता बनाए रखते हुए गति लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
सड़क पर पानी डालकर देखेंगे स्तर
नगर आयुक्त ने ठेकेदार को स्पष्ट कहा कि वह सड़क पर पानी डलवाकर जल निकासी की स्थिति देखेंगे और बरसात के बाद ही सड़क को हस्तांतरित करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। क्योंकि रोड देखने से लग रहा है कि बरसात में इस पर जलभराव होगा।