फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   MSME for India: Challenges and solutions for industries to be discussed tomorrow

एमएसएमई फॉर भारत : उद्योगों की चुनौतियों और समाधान पर कल किया जाएगा मंथन

Tue, 23 Sep 2025 12:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
MSME for India: Challenges and solutions for industries to be discussed tomorrow
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सहारनपुर। जिले के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (एमएसएमई) की चुनौतियों और उनके समाधान पर अमर उजाला कल (24 सितंबर) को दिल्ली रोड स्थित होटल ओएसिस में कॉन्क्लेव का आयोजन कर रहा है। कॉन्क्लेव में उद्योगों को आगे बढ़ाने पर गहनता से विचार किया जाएगा। जिले का हैंडीक्राफ्ट उद्योग विश्व प्रसिद्ध है। हर वर्ष जिले से उत्पादों का निर्यात बाहरी देशों को किया जाता है। होजरी को भी एक जिला एक उत्पाद में शामिल किया गया है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों और उद्यमियों का आगमन दोपहर 1.30 बजे से होगा। सभी उद्यमियों का पंजीकरण कराया जाएगा। कार्यक्रम में औद्योगिक राज्यमंत्री जसवंत सैनी और जिलाधिकारी मनीष बंसल उद्योगों को बढ़ाने, उनमें आ रहीं समस्याओं और उनके निस्तारण पर अपने विचार रखेंगे।
विज्ञापन

इसके साथ ही विभिन्न उद्योगों से जुड़े उद्यमी भी अपने-अपने विचार और उद्योगों को स्थापित करने से लेकर उन्हें आगे बढ़ाने में आने वाली कठिनाइयों को सामने रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक ही मंच पर जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और उद्योगपतियों के होने से एक सार्थक मंथन होगा। मंथन से निकलने वाले विचार जिला, प्रदेश और देश को उन्नति के पथ पर आगे लेकर चलेंगे। महापौर डॉ. अजय कुमार और नगरायुक्त शिपू गिरि औद्योगिक क्षेत्रों में आने वाले परेशानियों और उनके समाधान को प्रस्तुत करेंगे।

नगर विधायक राजीव गुंबर भी अपने विचार रखेंगे। विद्युत निगम के मुख्य अभियंता राजेश कुमार विद्युत निगम की ओर से जारी योजनाओं और उद्योगों के समक्ष आ रही समस्याओं और उनके समाधान पर विचार रखेंगे। कॉन्क्लेव का उद्देश्य उद्यमियों, व्यापारियों, प्रशासन और शासन को एक मंच पर लाकर देश और प्रदेश की उन्नति में भागीदारी को और बढ़ाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed