फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   More than four thousand workers left special trains

स्पेशल ट्रेनों से चार हजार से ज्यादा श्रमिक हुए रवाना

Thu, 21 May 2020 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
More than four thousand workers left special trains
सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर श्रमिक स्पेशल ट्रेन पकड़ने जाते मजदूर - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। बाहरी राज्यों से आए चार हजार से अधिक मजदूरों को बृहस्पतिवार स्पेशल श्रमिक ट्रेनों से गंतव्यों के लिए रवाना किया गया। कड़ी सुरक्षा और मेडिकल सत्यापन के बाद इन मजदूरों को उनके निर्धारित कोचों में भेजा गया। इसके साथ ही विभिन्न संस्थाओं की ओर से भी रवाना होने वाले श्रमिकों को खानपान सामग्री वितरित की गई। गंतव्यों को पहुंचने वाले श्रमिकों को एनाउंसमेंट कर बताया गया कि वे गाड़ियों में जाते समय और घर पहुंचने के बाद भी कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सजग रहें।
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि लखनऊ के लिए गई पहली स्पेशल ट्रेन में 999, मुजफ्फरपुर की ओर जाने वाली गाड़ी में 1188, लखनऊ रूट पर दूसरी ट्रेन में 1080 और देवरिया जाने वाली ट्रेन में 1188 मजदूरों को भिजवाया गया। उधर, पिलखनी स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन के मेजर सेंटर में बुधवार रात करीब छह हजार प्रवासी मजदूरों ने आश्रय लिया। इनमें से यूपी और बिहार राज्य के मजदूरों को ट्रेनों और बसों से भिजवाया गया। शुक्रवार रात तक हरियाणा की ओर से भी प्रवासी मजदूरों की बसों का आना जारी था। पैदल आने वाले 800 से अधिक मजदूरों को एंट्री दी गई।
विज्ञापन

स्टेशन परिसर में पंखा गिरा
रेलवे स्टेशन परिसर के पैसेंजर वेटिंग हाल में बृहस्पतिवार दोपहर एक पंखा अचानक पाइप से गिर गया। गनीमत रही कि उस समय पंखे के नीचे कोई नहीं आया। हादसे से पहले ही यहां प्रवासी मजदूरों के अलावा रेलवे और सिविल स्टाफ तक मौजूद था। बताया गया कि पाइप में लगे पेंच के ढीला होने पर पंखा गिर गया था। इस मामले में डिप्टी स्टेशन अधीक्षक सुलतान अहमद ने बताया कि फिलहाल पंखा बदल दिया गया है। संबंधित स्टाफ को आगे नियमित निगरानी के लिए कहा गया है।

सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर श्रमिक स्पेशल ट्रेन पकड़ने के लिये प्लेट फार्म पर बैठे मजदूर

सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर श्रमिक स्पेशल ट्रेन पकड़ने के लिये प्लेट फार्म पर बैठे मजदूर- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर श्रमिक स्पेशल ट्रेन पकड़ने से पहले अपने कागज की जांच कराते मजदूरो के पर?

सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर श्रमिक स्पेशल ट्रेन पकड़ने से पहले अपने कागज की जांच कराते मजदूरो के पर?- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed