फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   More than 250 farmers leave for Delhi

250 से अधिक किसान दिल्ली के लिए रवाना

Mon, 30 Nov 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
More than 250 farmers leave for Delhi
गाजियाबाद स्थित बार्डर पर पहुंचे जनपद के किसान। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। नए कृषि कानून के विरोध में भाकियू कार्यकर्ताओं का दिल्ली कूच का सिलसिला जारी है। रविवार को जिले भर के 250 से अधिक कार्यकर्ता प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार के नेतृत्व में दिल्ली गेट पहुंचे। उन्होंने कहा कि जब तक केंद्र सरकार नए कृषि कानूनों को वापस नहीं लेती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। किसानों का काफिला प्रतिदिन बढ़ता ही जाएगा।
विज्ञापन

नए कृषि कानूून को वापस लेने सहित अन्य मांगों को लेकर चल रहे आंदोलन में शामिल होने के लिए भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने कूच किया। रविवार को जिले भर के भाकियू कार्यकर्ता नागल में इक्ट्ठा हुए। किसान सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गाड़ियों से दिल्ली के लिए रवाना हुए। कार्यकर्ता दोपहर दो बजे तक गाजियाबाद के दिल्ली गेट पहुंचे। भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार ने कहा कि सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है। किसानों के लिए काले कानून बनाए जा रहे हैं। जिसको किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी होने तक किसानों का आंदोलन जारी रहेगा। आंदोलन में शामिल होने के लिए रोजाना किसान दिल्ली के लिए कूच करते रहेंगे।
विज्ञापन

इस दौरान जिलाध्यक्ष चौधरी चरण सिंह, रघुवीर सिंह, राजपाल सिंह, गुडडू, संजीव, भाग सिंह, सोहनवीर सिंह, जयपाल प्रधान, मनीष आमकी, आलिम प्रधान, रामवीर, राजेंद्र सिंह, राजपाल सिंह पनियाली, अमित मुखिया, सुमित, सुरेंद्र कांबोज, कपिल मुखिया, सोनू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed