फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Momin died after hitting his head in the wall during the scuffle

हाथापाई के दौरान दीवार में सिर लगने से हई थी मोमिन की मौत

Sun, 08 May 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Momin died after hitting his head in the wall during the scuffle
गंगोह। गांव बेगी नाजर निवासी मोमिन की हत्या उसकी पत्नी ने ही की थी। पुलिस पूछताछ में इस बात का खुलासा हुआ कि हाथापाई के दौरान पत्नी द्वारा धक्का दिए जाने पर मोमिन का सिर दीवार से टकरा गया था जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पत्नी का चालान कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

बता दें कि क्षेत्र के गांव बेगी नाजर निवासी मोमिन (25) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मृतक के भाई मुस्तकीम ने अपनी भाभी पर ही भाई की हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी थी और पुलिस हत्यारोपी महिला से पूछताछ कर रही थी। मामले का खुलासा करते हुए सीओ चंद्रपाल शर्मा ने बताया कि आरोपी महिला ने ही मोमिन की हत्या की है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया। सीओ ने बताया कि शादी के बाद से ही लगातार पति पत्नी के बीच मनमुटाव चला आ रहा था और अक्सर उनके बीच मारपीट हुआ करती थी। बताया कि वारदात की रात किसी बात को लेकर फिर से दोनो के बीच संघर्ष और हाथापाई हुई। इसी हाथापाई में दीवार और चारपाई के पावे में सिर लगने से गहरी चोट आई। पत्नी ने उसे बेहोश समझकर रात भर पडे़ रहने दिया। सवेरे उसे मृत पाकर घर में लगे पेड़ के नीचे लाकर डाल दिया और घरवालों को उसके पेड़ से नीचे गिरने की बात बताई। सीओ के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी सिर में लगी चोट को ही मौत का कारण माना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed