फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Modular OT ready in women hospital, operations will start soon

Saharanpur News: महिला अस्पताल में मॉड्यूलर ओटी तैयार, जल्द शुरू होंगे ऑपरेशन

Fri, 07 Mar 2025 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 07 Mar 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Modular OT ready in women hospital, operations will start soon
जिला महिला अस्पताल ​स्थित मॉड्यूलर ऑपरेशन ​थिएटर।
सहारनपुर। जिला महिला अस्पताल में उपचार कराने पहुंच रही महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। अस्पताल में अत्याधुनिक मॉड्यूलर ओटी तैयार हो गई है। इसमें जल्द ही ऑपरेशन शुरू होंगे। खास बात यह है कि मॉड्यूलर ओटी में संक्रमण फैलने का खतरा कम रहेगा। सुरक्षित डिलीवरी होगी।
विज्ञापन


महिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन 150 से अधिक महिलाएं इलाज के लिए पहुंचती हैं, साथ ही 20 से अधिक सामान्य और सिजेरियन प्रसव किए जाते हैं। शासन से मिले निर्देशों के बाद अस्पताल प्रबंधन ने मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर बनाने का काम शुरू किया था। इसके लिए लखनऊ से भी चिकित्सकों की टीम ने आकर निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी थी।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. इंद्रा सिंह ने बताया कि मॉड्यूलर ओटी बनाने का काम लगभग पूरा हो गया है। बाहर की तरफ का कुछ हिस्सा रह गया है, जो अगले सप्ताह तक पूरा कर लिया जाएगा। उसके बाद मॉड्यूलर ओटी में ही गर्भवती महिलाओं के सिजेरियन किए जाएंगे। ओटी में अत्याधुनिक उपकरण मौजूद है। अस्पताल में मॉड्यूलर ओटी शुरू होने से विशेषज्ञों को ही राहत नहीं मिलेगी, बल्कि अस्पताल में उपचार कराने पहुंच रही महिला मरीजों के लिए बड़ी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed