फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Modi government has made Mukherjee's dream come true: Swatantra Dev

पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुंचाया जा रहा

Fri, 24 Jun 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Modi government has made Mukherjee's dream come true: Swatantra Dev
मल्हीपुर रोड पर आयोजित कार्यक्रम में डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर चित्र पर माल्यअ? - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व कैबिनेट जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपने को साकार किया है। केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार बिना किसी भेदभाव के सर्व समाज का उत्थान करने में लगी है। पंक्ति के अंतिम लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन

महानगर में मल्हीपुर रोड पर विनोद विहार में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर आयोजित बूथ स्तरीय कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी केंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे, लेकिन जब शेख अब्दुल्ला और जवाहर लाल नेहरू मिलकर अलग राष्ट्र का दर्जा कश्मीर को देने लगे तो उन्हें बर्दाश्त नहीं हुआ। डॉ. मुखर्जी को कश्मीर के लिए परमिट व्यवस्था, अलग झंडा और अलग प्रधानमंत्री स्वीकार नहीं था। उन्होंने इसके लिए आंदोलन का मार्ग चुना। कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने कश्मीर के लिए मार्च किया, जिसमें अटल बिहारी वाजपेयी सचिव के रूप में उनके साथ रहे। इस दौरान सहारनपुर स्टेशन पर उनको एक संत का पत्र मिला था, जिसमें लिखा था कि नेहरू और अब्दुल्ला कोई बड़ा षड्यंत्र रच सकते है। 23 जून 1953 को कश्मीर में उनकी शहादत हुई, जिसमें कांग्रेस ने आंदोलन को कुचलने के लिए पूरी भूमिका रची थी। इसके बाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने बागडोर संभाली और जनसंघ को आगे बढ़ाया। यह यात्रा राष्ट्रवादी कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर बढ़ती रही। वर्तमान में केंद्र की मोदी सरकार उनके सपनों को साकार कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश बदल चुका है। गरीबों को मकान, मुफ्त राशन, कोरोनारोधी वैक्सीन, गैस कनेक्शन, आयुष्मान कार्ड बिना किसी भेदभाव के मिल रहा है। अब सहारनपुर से तीन घंटे में दिल्ली पहुंच जाते हैं। पूर्व की सरकारों में शाम ढलते बेटियों को उठा लिया जाता था, आज आधी रात को भी किसी हिम्मत नहीं है कि बेटियों की तरफ गलत निगाह से देख सके। पूरे प्रदेश में कानून का राज है। इसके पश्चात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पौधरोपण किया। इस दौरान राज्यमंत्री ब्रिजेश सिंह, जसवंत सैनी, भाजपा प्रदेश मंत्री डॉ. चंद्रमोहन, विधायक राजीव गुंबर, कीरत सिंह, मुकेश चौधरी, महापौर संजीव वालिया, जिलाध्यक्ष महेंद्र सैनी, राकेश जैन, मांगे राम, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, विपिन रोहिला, राजपाल सिंह जुड्डा, महावीर राणा, शशी वालिया, मनीष सचदेवा, गौरव गर्ग मौजूद रहे। यहां के बाद उन्होंने नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी के आवास पर भोजन किया।

मल्हीपुर रोड पर आयोजित कार्यक्रम में डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर चित्र पर कार्यक?

मल्हीपुर रोड पर आयोजित कार्यक्रम में डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर चित्र पर कार्यक?- फोटो : SAHARANPUR

मल्हीपुर रोड पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते कार्यकर्ता

मल्हीपुर रोड पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते कार्यकर्ता- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed