फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Modi government has given new direction to the country: Dayashankar

मोदी सरकार ने देश को दी नई दिशा: दया शंकर

Sun, 12 Jun 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Modi government has given new direction to the country: Dayashankar
लेबर कॉलोनी में गरीब कल्याण कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश सरकार में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा देश में कोई बेघर न रहे, इस संकल्प पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार काम कर रही है।
लेबर कॉलोनी मैदान में रविवार को गरीब कल्याण जनसभा को संबोधित करते हुए दयाशंकर सिंह ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार के आठ वर्ष देश के लिए स्वर्णिम काल खंड रहा है। इस कार्यकाल में मोदी सरकार ने भारत को नई दिशा दी है और विकास के नए आयाम स्थापित किए। 2014 तक देश निराशा के सागर में डूबा हुआ था और चारों तरफ नकारात्मक वातावरण था। जनता को नरेंद्र मोदी के रूप में एक रोशनी की किरण दिखाई दी। आज वही, आठ साल सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण की पहचान बन चुके हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पिछले आठ वर्षों में सशक्त भारत बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार ने ऐतिहासिक व साहसिक निर्णय लिए हैं। 21वीं सदी के भारत के नवनिर्माण की दिशा में अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। भाजपा सरकार ने हमेशा गरीब कल्याण को प्राथमिकता दी है। सरकार की हर योजना और नीति के केंद्र में गरीब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, विधायक राजीव गुंबर, मुकेश चौधरी, देवेंद्र निम, किरत सिंह, महापौर संजीव वालिया, जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम, जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सैनी, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, पूर्व विधायक जगपाल, नरेश सैनी, मामचंद, सुशील चौधरी, लाजकृष्ण गांधी, महावीर राणा, केके पुंडीर, केएल अरोड़ा, हेमंत अरोड़ा, राजपाल सिंह जुड़डा, गौरव गर्ग, विपिन चौधरी मौजूद रहे।

परिवहन मंत्री का भाजपाइयों ने किया स्वागत
फोटो-12
नानौता। उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री दयाशंकर सिंह का नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा फूल मालाओं से स्वागत किया गया।
रविवार को नगर आगमन पर उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का भाजपा नेता रवींद्र सिंह पुंडीर, जिला मंत्री भाजयुमो कुलवंत राणा, प्रमोद राणा कुआंखेड़ा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इस दौरान दयाशंकर सिंह ने कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया। स्वागत समारोह के दौरान युवा मंडल अध्यक्ष अशोक राणा, पूर्व उप ब्लॉक प्रमुख विजेंद्र पुंडीर, विजेंद्र त्यागी उर्फ टीटू, अमित सिंह, तरुण राणा, धीरज रुहेला, शहजाद मलिक, पंकज चौधरी, शिवकुमार राणा, सुधीर, संदीप राणा, अमित चौधरी, अमर सिंह, जगवीर फौजी, अमित नामदेव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed