{"_id":"62000d70a4d3a310297d2819","slug":"mlc-elections-election-date-shifted-preparations-continue-saharanpur-news-mrt5760090194","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएलसी चुनाव: चुनाव तिथि खिसकी, तैयारियां जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएलसी चुनाव: चुनाव तिथि खिसकी, तैयारियां जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमएलसी चुनाव: चुनाव तिथि खिसकी, तैयारियां जारी
सहारनपुर। चुनाव आयोग ने एमएलसी के चुनाव की तारीख बदल दी है। अब 15 मार्च से नामांकन होगा। नौ अप्रैल को मतदान कराया जाएगा तथा 12 अप्रैल का परिणाम घोषित किया जाएगा। पहले तीन मार्च को मतदान होना था। चुनाव की तारीख भले ही बदल गई, मगर प्रशासन की चुनावी संबंधी तैयारी जारी है। मुजफ्फरनगर- सहारनपुर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र की विधान परिषद सीट के सदस्य के लिए नौ अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली जनपद में 22 मतदेय स्थल बनाए जाएंगे। इसमें 5113 निर्वाचित प्रतिनिधि मतदान करेंगे।
मुजफ्फरनगर- सहारनपुर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद सदस्य चुनाव में मतदान के लिए मुजफ्फरनगर में सात, शामली में पांच और सहारनपुर जनपद में 10 मतदेय स्थल बनेंगे। मुजफ्फरनगर नगर पालिका परिषद कार्यालय पर बनने वाले मतदेय स्थल पर नगर पालिका के सदस्य, क्षेत्र पंचायत बघरा एवं मुजफ्फरनगर के सदस्य और जिपं सदस्य मतदान करेंगे। विकास खंड चरथावल कार्यालय में क्षेत्र पंचायत एवं नगर पंचायत चरथावल के सदस्य वोट डालेंगे। विकास खंड कार्यालय पुरकाजी में क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं नगर पंचायत पुरकाजी के सदस्य मतदान करेंगे। जानसठ विकास खंड में नगर पंचायत सदस्य जानसठ, नगर पंचायत सदस्य मीरापुर एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य वोट डालेंगे। मोरना विकासखंड कार्यालय पर नगर पंचायत भोकरहेड़ी एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य मोरना मतदान करेंगे। खतौली नगर पालिका परिषद में नगर पालिका सदस्य, क्षेत्र पंचायत खतौली के सदस्य वोट डालेंगे। क्षेत्र पंचायत बुढ़ाना एवं शाहपुर के सदस्य, नगर पंचायत बुढ़ाना, शाहपुर एवं सिसौली के सदस्य विकासखंड बुढ़ाना कार्यालय में वोट डालेंगे।
जिला पंचायत शामली के सदस्य, नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत बनत एवं क्षेत्र पंचायत शामली के सदस्य विकासखंड कार्यालय शामली में वोटिंग करेंगे। कैराना नगर पालिका परिषद कार्यालय में नगर पालिका सदस्य एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य वोट डालेंगे। ऊन ब्लाक कार्यालय में क्षेत्र पंचायत, नगर पंचायत ऊन, झिझांना, गढ़ीपुख्ता के सदस्य मतदान करेंगे। थानाभवन ब्लॉक कार्यालय में क्षेत्र पंचायत, नगर पंचायत थानाभवन एवं नगर पंचायत जलालाबाद के सदस्य वोट डालेंगे। कांधला नगर पालिका कार्यालय में नगर पालिका, क्षेत्र पंचायत एवं एलम नगर पंचायत के सदस्य वोट डालेंगे।
विज्ञापन
सहारनपुर नगर निगम कार्यालय में नगर निगम सदस्य, बलियाखेडी एवं पुवांरका क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिपं सदस्य मतदान करेंगे। साढ़ौली कदीम विकासखंड कार्यालय में बेहट नगर पंचायत एवं मुजफ्फराबाद क्षेत्र पंचायत सदस्य वोट डालेंगे। देवबंद ब्लॉक कार्यालय में नगर पालिका सदस्य एवं बीडीसी देवबंद मतदान करेंगे। रामपुर मनिहारान नगर पंचायत एवं बीडीसी सदस्य वोटिंग ब्लॉक कार्यालय पर वोटिंग करेंगे। नानौता ब्लॉक कार्यालय में नगर पंचायत सदस्य एवं बीडीसी सदस्य वोट डालेंगे। नागल ब्लॉक कार्यालय में बीडीसी सदस्य और गंगोह ब्लॉक कार्यालय में तीतरो नगर पंचायत, गंगोह नगर पालिका एवं बीडीसी सदस्य मतदान करेंगे। नकुड ब्लॉक कार्यालय में अंबेहटा नगर पंचायत एवं नकुड़ नगर पालिका सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य वोट डालेंगे। सहायक निर्वाचन अधिकारी आलोक शर्मा ने बताया कि सरसावा ब्लॉक कार्यालय पर नगर पालिका सदस्य, सुल्तानपुर-चिलकाना नगर पंचायत सदस्य एवं सरसावा क्षेत्र पंचायत सदस्य मतदान करेंगे।