फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Mission 2022: BJP preparing for verification of booths

मिशन 2022: बूथों के सत्यापन की तैयारी में जुटी भाजपा

Wed, 18 Aug 2021 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Mission 2022: BJP preparing for verification of booths
जल्द ही जनपद की सातों विधानसभा क्षेत्रों में होंगे कार्यकर्ता सम्मेलन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। विधानसभा चुनाव 2022 को देखते हुए भाजपा सक्रिय हो गई है। जल्द ही जनपद की सातों विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही बूथों के सत्यापन की तैयारी भी शुरू कर दी गई है।
जनपद में करीब तीन हजार बूथ हैं। चार दिन पहले भाजपा ने महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, किसान मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, प्रबुद्घ प्रकोष्ठ मोर्चा सहित सभी प्रकोष्ठों की कार्यकारिणी घोषित की। बूथ कमेटियों में कुछ जगह खाली हुई हैं, क्योंकि कार्यकर्ताओं को प्रकोष्ठों में समाहित किया है। इसे देखकर भाजपा ने अब प्रत्येक बूथ के सत्यापन की तैयारी शुरू कर दी। इससे पूर्व विधानसभाओं में सम्मेलन आयोजित कर बूथों के सत्यापन की रूपरेखा तैयार होगी। इनमें पार्टी के जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे। इनके दिशा निर्देशन में बूथ कमेटियों का भी गठन होगा। साथ ही युवा और नए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी। मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग ने बताया विधानसभा सम्मेलन के साथ ही जल्द बूथों का सत्यापन होगा।
विज्ञापन

महानगर में बनाए प्रकोष्ठों के संयोजक
भाजपा महानगर में सभी प्रकोष्ठों के संयोजक बनाए गए हैं। महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने बताया सुमित चांदना को विधि प्रकोष्ठ, राजीव गुप्ता को बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ, संजय सिंघल को व्यवसायिक प्रकोष्ठ, डॉ. पंकज खन्ना को चिकित्सा प्रकोष्ठ, राजेश पंडित को सहकारिता प्रकोष्ठ, रवि जुनेजा को आर्थिक प्रकोष्ठ, आकाश त्यागी को पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ, प्रेम चंद कोरी को बुनकर प्रकोष्ठ, करण चौहान को सांस्कृतिक प्रकोष्ठ, भारत भूषण स्वामी को शिक्षक प्रकोष्ठ, भगवत कश्यप को मछुआरा प्रकोष्ठ, शेखर ठकराल को व्यापार प्रकोष्ठ, नीरज ठकराल को निकाय प्रकोष्ठ, राजेश जैन को पंचायत प्रकोष्ठ, नीति शर्मा को एनजीओ प्रकोष्ठ, प्रेमनाथ छोकरा को वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ, सौरभ बजाज को शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ, महेश गुप्ता को प्रवासी श्रमिक प्रकोष्ठ, गीता राम सैनी को श्रम प्रकोष्ठ, उदय जैन को दिव्यांग प्रकोष्ठ का संयोजक बनाया है। इनके अलावा 22 अन्य कार्यकर्ताओं को भी जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिनेत्री कायनात के पिता बने लघु उद्योग प्रकोष्ठ के संयोजक
भाजपा ने अभिनेत्री कायनात अरोड़ा के पिता मदन लाल अरोड़ा को लघु उद्योग प्रकोष्ठ का संयोजक बनाया है। उद्यमी केएल अरोड़ा, रविंद्र मिगलानी, सुशील सिदाना, मनीष अरोड़ा, देवेंद्र बंसल, सरदार जोगेंद्र सिंह, सुखमीत सिंह आदि ने मदन लाल अरोड़ा को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed