{"_id":"68ab62a3b9fa4869f60b0bc7","slug":"missing-student-found-in-ludhiana-was-kidnapped-by-a-youth-from-patna-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-157048-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: लापता छात्रा लुधियाना में मिली पटना के युवक ने किया था अगवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: लापता छात्रा लुधियाना में मिली पटना के युवक ने किया था अगवा
Mon, 25 Aug 2025 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Mon, 25 Aug 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
तीतरों। 18 दिन से लापता दसवीं की छात्रा पुलिस को लुधियाना में मिली। पटना के युवक ने उसे वहां जबरन रखा हुआ था। पुलिस ने छात्रा को वन स्टॉप सेंटर भेजने के साथ ही आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की कार्रवाई शुरू कर दी है।
क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग छात्रा 18 दिन पहले घर से काॅलेज जाने की बात कह कर अपने दोस्त से मिलने सहारनपुर गई थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। छात्रा के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही दो युवकों पर लड़की को जबरन ले जाने का आरोप लगाया था। मामले में परिजनों ने पुलिस के उच्चाधिकारियों से भी लड़की की बरामदगी की गुहार लगाई थी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि लड़की को ढूंढने के लिए टीम लगी थी। शनिवार को पुलिस ने लुधियाना से लड़की व आरोपी युवक विक्की निवासी मोहल्ला छावनी थाना डिवीजन लुधियाना, जो कि मूल निवासी गांव मौर थाना मोकामा जिला पटना को पकड़ लिया।
पुलिस ने बताया कि युवक ने लड़की को लुधियाना रेलवे स्टेशन से अगवा करने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में कोर्ट में पेश किया। छात्रा ने बताया कि वह अपने दोस्त से मिलने सहारनपुर गई थी, लेकिन वह उसे छोड़ कर चला गया। इसके बाद वह परिजनों के डर से ट्रेन में बैठ कर लुधियाना चली गई। वहां कई दिन तक इधर उधर घूमती रही। इसी दौरान विक्की उसे जबरन अपने साथ ले गया। पुलिस ने बताया कि किशोरी का मेडिकल कराया गया है, जबकि आरोपी को कोर्ट में पेश कर दिया गया।