{"_id":"68bf2731fc0b17693202dd74","slug":"missing-security-guards-body-found-hanging-from-a-tree-murder-alleged-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-158169-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: लापता सिक्योरिटी गार्ड का शव पेड़ से लटका मिला, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: लापता सिक्योरिटी गार्ड का शव पेड़ से लटका मिला, हत्या का आरोप
Tue, 09 Sep 2025 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 09 Sep 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
गांव आलमपुर कलां निवासी मृतक भोला का फाइल फोटो
बेहट(सहारनपुर)। आलमपुर कलां गांव में तीन दिन से लापता सिक्योरिटी गार्ड भोला (19) का शव बाग में पेड़ से लटका मिला। शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। परिजनों ने मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। उधर, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
मृतक के भाई राहुल ने बताया कि शनिवार शाम भोला घर से बाइक लेकर खेत पर जाने के लिए कहकर गया था। इसके बाद वह घर वापस आया और फिर यह कहकर घर से निकल गया कि वह कलसिया जा रहा है। फिर वह घर नहीं लौटा। रात करीब 11 बजे तक उसके मोबाइल पर कॉल जाती रही। इसके बाद मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। रविवार को राहुल ने कोतवाली में गमशुदगी दर्ज कराई थी। सोमवार दोपहर में खेतों की तरफ गए ग्रामीणों ने भोला का शव पेड़ से लटका देखा। परिजनों और पुलिस को सूचना दी। उसका मोबाइल जेब से मिला है। कमर व पैरों पर डंडों से पिटाई के निशान मिले। इसके अलावा कई जगह उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं। उसकी बाइक भी पेड़ के नीचे खड़ी थी। परिजनों का आरोप है कि भोला के साथ मारपीट कर उसकी हत्या की गई है, जिसके बाद शव को पेड़ पर लटका दिया गया।
-- -- -
-- परिवार में सबसे छोटा था भोला
भोला छह भाई बहनों में सबसे छोटा था। उसके पिता मदन सिंह और बड़े भाई मजदूरी करते हैं। वह गंगोह में किसी प्राइवेट कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। भाई राहुल ने बताया कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। पुलिस उसके मोबाइल की कॉल डिटेल खंगालने में जुटी है।
विज्ञापन
-- -- -
पेड़ पर शव लटका मिला है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। युवक की मौत कैसे हुई है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा। देर शाम तक तहरीर नहीं मिली थी।
सागर जैन, एसपी देहात