{"_id":"faebfc4b76f0795e1c0645d17f7df783","slug":"missing-girl-s-body-found-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन से लापता बच्ची की लाश मिली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन से लापता बच्ची की लाश मिली
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Fri, 08 Jan 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के थाना कुतुबशेर क्षेत्र की लेबर कॉलोनी से मंगलवार की शाम लापता हुई 11 वर्षीय बच्ची का बृहस्पतिवार की शाम गंगोह रोड के पास से शव मिलने से सनसनी फैल गई। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सीओ फर्स्ट और संबंधित थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव पर चोट के निशान भी बताए जा रहे हैं। वारदात की तह तक पहुंचने के लिए पुलिस मामले की कई पहलुओं से जांच में गंभीरता से जुट गई है।
थाना सदर क्षेत्र के लक्कड़ माजरा निवासी महिला का लेबर कॉलोनी में मायका है। महिला अपनी 11 वर्षीय बेटी तान्या उर्फ तनु के साथ अपने मायके में आई हुई थी। मंगलवार पांच जनवरी की शाम 11 वर्षीय बच्ची को पड़ोस में ही रहने वाली महिला के घर रुपये लेने के लिए भेजा था। काफी देर तक बच्ची के लौटकर न आने से परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने जिस महिला के घर बच्ची को भेजा था उससे बात की, जिसने बच्ची के न आने की बात कही।
इसके बाद काफी पूछताछ और तलाश करने के बाद भी जब बच्ची नहीं मिली तो परिजनों की चिंता और बढ़ गई। बच्ची के मामा ने अपनी भांजी के अगवा कर लेने की आशंका जताते हुए थाना कुतुबशेर पुलिस को तहरीर दी, तब से पुलिस के साथ ही परिजन भी बच्ची की तलाश में जुटे थे। दो दिन बाद यानी बृहस्पतिवार को पुलिस को गंगोह रोड पर एक फायर वर्क्स के पास बच्ची की लाश पड़ी होने की सूचना मिली।
विज्ञापन
पुलिस के मौके पर पहुंचने के कुछ ही देर बाद बच्ची के परिजन भी मौके पर पहुंच गए, जिन्होंने बच्ची की पहचान की। बच्ची का शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बच्ची के शरीर पर चोट के निशान बताए जा रहे हैं। साथ ही उसके कपड़े भी अस्तव्यस्त बताए गए हैं। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले की तह तक जाने के लिए पुलिस कई पहलुओं से जांच में जुट गई है।
तांत्रिक क्रिया होने की आशंका
सहारनपुर। बच्ची की मौत की एक वजह तांत्रिक क्रिया भी माना जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मोहल्ले में कुछ ही महीने पहले तांत्रिक क्रिया के चलते एक महिला की हत्या कर दी गई थी। इसके अलावा महिलाओं और बच्चियों को बहलाने के मामले भी हो चुके हैं। ऐसे में पुलिस इस दिशा में भी जांच में जुटी है।
थाना कुतुबशेर क्षेत्र में लेबर कॉलोनी से दो दिन पहले लापता हुई बच्ची का शव मिला है। पुलिस घटना की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। परिजनों के अलावा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। जांच रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना की सही वजह सक पता चल सकेगा। घटना में जो भी दोषी होंगे उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।
- संतोष कुमार मिश्रा (आईपीएस), सीओ प्रथम।