फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Minister Chaudhary Krishnapal Gurjar said that Rajput community cannot be angry from BJP

Election 2024: मंत्री कृष्णपाल गुर्जर बोले- देश पर मिटने वाला है राजपूत समाज, भाजपा से नहीं हो सकता नाराज

Mon, 08 Apr 2024 08:04 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 08 Apr 2024 08:04 PM IST
सार

Election 2024 : मंत्री चौधरी कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि राजपूत समाज देश पर मिटने वाला है। उन्होंने कहा कि राजपूत समाज हमारा परिवार है। वह भाजपा से कभी नाराज नहीं हो सकता।

विज्ञापन
Minister Chaudhary Krishnapal Gurjar said that Rajput community cannot be angry from BJP
भाजपा का चुनाव चिन्ह। सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय राज्यमंत्री बिजली एवं भारी उद्योग चौधरी कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि राजपूत समाज हमारा परिवार है। यह समाज देश पर मर मिटने वाला है। परिवार में नाराजगी हो जाती है। हम क्षत्रिय समाज के अपने भाइयों को मनाएंगे। राजपूत समाज हमेशा भाजपा के साथ रहा और भविष्य में भी रहेगा।

विज्ञापन


सहारनपुर में दिल्ली रोड स्थित एक सभागार में भाजपा के वालंटियर सम्मेलन में पहुंचे केंद्रीय मंत्री चौधरी कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि राजपूत समाज भाजपा से नाराज नहीं हो सकता। यह समाज हमेशा राष्ट्र और देश को समर्पित रहा है। चाहे मुगलकाल हो या फिर अंग्रेजों का। धर्म की रक्षा और देश की आजादी के लिए राजपूत समाज ने कई कुर्बानियां दी हैं। यह समाज देश से प्यार करने वाला है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश हित में काम कर रहे हैं। राजपूत समाज भी मोदी का परिवार है। यह समाज पहले भी भाजपा के साथ रहा है और अब भी हमारे साथ है एवं भविष्य में भी रहेगा। राजपूत समाज हमारा अपना समाज है। इस बार का चुनाव देश और भावी पीढ़ियों के भविष्य का है। देशहित में इस बार भी राजपूत समाज भाजपा को वोट देकर ही सरकार बनाएगा।

यह भी पढ़ें: UP: महिला ने नाम बदलकर की शादी, बनाया धर्मांतरण का दबाव, बहन के साथ मिलकर सौतेले बेटे का जबरन कराया खतना

उधर, उन्होंने वालंटियर सम्मेलन में कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी संख्या में लोग भाजपा से जुड़े हैं। सोशल मीडिया के जरिए लोगों को भाजपा की नीतियां और दस वर्ष में किए कामों की जानकारी पहुंचाएं। इंडी गठबंधन की सच्चाई भी जनता को बताएं। संचालन महामंत्री किशोर शर्मा ने किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सैनी, महानगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी, विधायक राजीव गुंबर, गौरव गर्ग, प्रदीप शर्मा, संजय शर्मा, जगदीप सिंह मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: UP: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का सपा-कांग्रेस पर निशाना, कहा-विपक्ष के आधे नेता जेल में आधे बेल पर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed