फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Minimum temperature drops by 1.5 degrees and maximum by 1 degree; no relief from the heat.

Saharanpur News: न्यूनतम तापमान में 1.5 और अधिकतम में 01 डिग्री की गिरावट, गर्मी से राहत नहीं

Wed, 27 May 2026 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 27 May 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Minimum temperature drops by 1.5 degrees and maximum by 1 degree; no relief from the heat.
सहारनपुर। न्यूनतम तापमान में 1.5 और अधिकतम तापमान में 01 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के बावजूद गर्मी से कोई खास राहत नहीं मिली। तेज धूप और लू के कारण लोगों को परेशानी रही।
विज्ञापन

जनपद में मंगलवार को भी मौसम पूरी तरह साफ रहा। ऐसे में सुबह से ही धूप निकल आई। दिनभर तेज धूप और लू ने लोगों को परेशान किया। दोपहर के समय सड़कों पर कम भीड़ रही। लोग गर्मी से बचाव के लिए मुंह पर कपड़ा लपेटकर और कई लोग छाता लेकर निकले। इसके बावजूद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जो न्यूनतम तापमान सोमवार को 27.5 डिग्री सेल्सियस था वह मंगलवार को 26 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। अधिकतम तापमान में भी सोमवार की तुलना में एक डिग्री सेल्सियस की कमी रही और वह 44 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि लोगों को गर्मी से कोई राहत महसूस नहीं हुई। घरों के भीतर पंखों की हवा गर्म महसूस हुई।
विज्ञापन

------
29 मई को होगी बारिश, गर्मी से मिलेगी राहत
मौसम विभाग ने 28 मई तक मौसम बदलने की संभावना जताई है। जनपद में 28 मई को बादल छाए रह सकते हैं। 29 मई को बारिश होने की 90 फीसदी तक संभावना जताई गई है। उसके बाद बूंदाबांदी की स्थिति दो से तीन दिन तक रह सकती है। जून के पहले सप्ताह में फिर से मौसम साफ रहने और तापमान में वृद्धि का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
बीते सात दिन का तापमान
तिथि-----न्यूनतम----अधिकतम
26 मई----26--------44

25 मई----27.5------45

24 मई----28--------44.5
23 मई----26--------44

22 मई----26--------43
21 मई----26--------43.5

20 मई----26--------44
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed