{"_id":"6314f25d9fd2c838ac51dadb","slug":"middle-aged-dead-body-found-hanging-from-tree-in-garden-saharanpur-news-mrt603892135","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: बाग में पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: बाग में पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव।
Mon, 05 Sep 2022 12:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 12:15 AM IST
सार
सहारनपुर के फतहपुर थाना क्षेत्र के गांव कंधेला में एक अधेड़ का शव गांव के पास बाग में आम के पेड़ से लटका मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया। सीओ सदर नीरज सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर के फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव कंधेला में एक अधेड़ का शव गांव के पास बाग में आम के पेड़ से लटका मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया। सीओ सदर नीरज सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शिवलाल उर्फ शिब्बा (50) पुत्र अमर सिंह निवासी ग्राम दुमहेड़ा थाना चिलकाना करीब 20 साल पहले अपनी ससुराल फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर कंधेला में आकर बस गया था। परिवार में पत्नी और चार बच्चे हैं, जिनमें से दो बेटियों की वह शादी कर चुका था। शनिवार की देर शाम उसका शव गांव के पास एक बाग में पेड़ से लटका मिला। खेतों से लौट रहे ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी। थानाध्यक्ष सतेंद्र नागर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
सीओ सदर नीरज सिंह भी फोरेंसिक टीम घटना स्थल पर पहुंची।
इसी दौरान सीओ सदर नीरज सिंह भी फोरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस टीम ने शव को नीचे उतारकर जांच-पड़ताल की। इसके बाद शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार शिवलाल को शराब और भांग पीने की लत थी।
परिजनों ने बताया कि इसके कारण उसका घर में आए दिन झगड़ा होता रहता था। माना जा रहा है कि गृह क्लेश के चलते शिवलाल ने आत्महत्या की है।
यह भी पढ़े: संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाने से नवविवाहिता की मौत
सीओ सदर नीरज सिंह ने बताया कि घटना स्थल की जांच पड़ताल से प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। मृतक के परिजन भी आत्महत्या करने की बात कह रहे हैं। फिर भी शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट में यदि कुछ संदिग्ध पाया जाता है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।