फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   meter

लॉकडाउन में भी दौड़ रहा बिजली का मीटर

Tue, 09 Jun 2020 08:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 08:48 PM IST
विज्ञापन
meter
लॉकडाउन में भी दौड़ रहा बिजली का मीटर
विज्ञापन

सहारनपुर। किसानों, उद्यमियों और व्यापारियों के बाद अब मुस्लिम समाज के प्रतिनिधिमंडल ने छह माह तक का बिजली बिलों को लेकर ऐतराज जताया है। उन्होंने कहा लॉकडाउन में उद्यमियों, व्यापारियों, किसानों से लेकर सबका कामकाज ठप हैं। इसके बाद भी बिजली का मीटर दौड़ रहा है। विद्युत निगम के कर्मी उपभोक्ताओं को भारी भरकम बिल भुगतान के लिए पहुंचाए जा रहे हैं।

इस मामले को लेकर मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुंचे आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के जिला अध्यक्ष इजहार बबलू सहित अन्य लोगों ने डीएम के माध्यम से सीएम के नाम ज्ञापन दिया। इसमें कहा लॉकडाउन के बाद से आम गरीब, मध्यम वर्ग के लोगों से लेकर किसान, उद्यमी, व्यापारी और अन्य उपभोक्ता बिजली बिलों का भुगतान कर पाने में सक्षम नहीं हैं, इसलिए मौजूदा हालात में कम से कम छह माह बाद ही उपभोक्ता बिलों का भुगतान करने की स्थिति में आ पाएंगे। उन्होंने कहा कि छह माह तक बिल में राहत के लिए प्रदेश सरकार घोषणा करें। ज्ञापन देने वालों में मोहम्मद आजम मलिक, रहीस मलिक, इम्तियाज, हाजी सलमान खान, कारी मुस्तकीम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed